Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
आपका पार्टनर सेक्स से भागने लगा है, ये हो सकती है वजह
सेक्स एक हेल्दी रिलेशनशिप में बहुत अहमियत रखता है। सेक्स से दो लोगों के रिश्ते और भी प्रगाढ़ होते है। लेकिन कई कारणों की वजह से सेक्स लाइफ भी ऊबाउ लगने लगती है और पुरुष सेक्स लाइफ से दिलचस्पी खोने लगते है। कई बार महिलाएं इस चीज को समझ नहीं पाती है। उन्हें लगता है कि शायद अब उनमें वो सेक्स अपील नहीं रही, शायद इस वजह से उनके पार्टनर उनमें दिलचस्पी खोते जा रहे हैं।
हालांकि, यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके मेल पार्टनर की सेक्स लाइफ में दिलचस्पी कम हो जाने के पीछे कोई दूसरी वजह से भी हो सकती है। जिसकी तरफ आपका ध्यान नहीं गया हो। पुरुषों की सेक्स के प्रति उदासीनता के पीछे कई कारण हो सकते है। आइए जानते है।

टेस्टोस्टेरोन में कमी है की वजह से
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों में सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है। इस हार्मोन के कम हो जाने से सेक्स ड्राइव में भी कमी आ जाती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी की कई वजह हो सकती हैं। असल वजह जानने के लिए आप काउंसलर या डॉक्टर की भी मदद ले सकते हैं।

कही डिप्रेशन में तो नहीं है वो
आपको इस बात का दूर तक अहसास न हो लेकिन हो सकता है कि आपका मेल पार्टनर डिप्रेशन का शिकार हो। इस वजह से सेक्स में उसकी दिलचस्पी खोती जा रही है और कई बार वो इसके बारे में बात करते हुए भी बोरियत महसूस करने लगते हैं। उनकी मानसिक स्थिति आपको समझनी चाहिए। इस समय मानसिक रुप से आपको अपने पार्टनर को सपोर्ट करना चाहिए।

सेक्स परफॉर्मेंस की चिंता
सेक्स के दौरान पुरुष अपनी महिला पार्टनर को संतुष्ट कर पाएंगे या नहीं इस बात की चिंता उन्हें सताती है। कई बार पुरुष इस बात को अपनी मर्दानगी से जोड़कर देखते हैं। इस वजह से कई बार । परफॉर्मेंस एंग्जायटी होने लगती है। जिस वजह से भी पुरुष पूरी तरह से पार्टनर के साथ सेक्स से दूरी बना लेते हैं।

बोरियत होने लगे तब
सेक्स लाइफ में मर्द और औरत दोनों की अलग-अलग जरुरत होती है।
ज्यादातर मामलों में सेक्सुअल रिलेशनशिप में पुरुष पार्टनर नई चीजें ट्राइ करना चाहते हैं लेकिन कई बार महिलाएं इसमें दिलचस्पी खोने लगती है। महिलाओं की खोती दिलचस्पी के वजह से पुरुष पार्टनर सेक्स में बोरियत महसूस करने लगते है। इस वजह से वो कहीं न कहीं सेक्स में रुचि खोने लगते हैं।

सेक्स परफॉर्मेंस की चिंता
सेक्स के दौरान पुरुष अपनी महिला पार्टनर को संतुष्ट कर पाएंगे या नहीं इस बात की चिंता उन्हें सताती है। कई बार पुरुष इस बात को अपनी मर्दानगी से जोड़कर देखते हैं। इस वजह से कई बार । परफॉर्मेंस एंग्जायटी होने लगती है। जिस वजह से भी पुरुष पूरी तरह से पार्टनर के साथ सेक्स से दूरी बना लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
