Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मर्दों की किन आदतों से महिलाओं को होती है चिढ़?
हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां अलग अलग मानसिकता वाले ढेरों लोग हैं। लेकिन एक अध्ययन के मुताबिक पुरुषों की कुछ आदतें ऐसी हैं जो हर किसी महिला को परेशान कर देती है। उन्हें पार्टनर की ये आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं।
चाहे रिलेशनशिप जितना भी मज़बूत क्यों ना हो लेकिन फिर भी पुरुषों की कुछ आदतें ऐसी हैं जो महिलाओं को रास नहीं आती है और इस लेख में उन्हीं में से कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अगर कोई पुरुष इस लेख को पढ़ेगा तो हो सकता है जिन आदतों की वजह से उसकी पार्टनर परेशान हो जाती है उसे वो सामान्य लगे और अनजाने में ही वो ऐसा कर जाते हों।
मगर ये याद रखें कि रिश्ते की बुनियाद आप दोनों के साथ आने की वजह से पड़ी है और अगर आप वक़्त के साथ उसमें तब्दीली नहीं करेंगे तो ये जल्द ही अंत तक पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं कि मर्दों की किन आदतों से महिलाओं को होती है चिढ़।

1. गेम्स खेलना
मौजूदा समय में लोग सामाजिक रहने के बजाय वर्चुअल ज़िंदगी जीना ज़्यादा पसंद करते हैं। महिलाओं को इस बात से बहुत परेशानी होती है कि अपने बचपन में वो जिन वीडियो गेम्स से खेलती थी, उसका पार्टनर आज भी उनके साथ अपना ज़्यादा समय बीताता है। उन्हें ऐसे पार्टनर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं जो घंटों कंप्यूटर या फिर टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं।
क्या आपने खुद कभी ये सोचा है कि अपनी पार्टनर के आसपास रहने के बावजूद आपका लगातार गेम्स खेलते रहना उन्हें कितना चिड़चिड़ा बना सकता है। उन्हें इस बात से गुस्सा आने लगता है कि आपके पास उनके लिए वक़्त ही नहीं है।

2. इमोशंस को लेकर सच ना कहना
पुरुषों द्वारा अपने इमोशंस को छुपाना महिलाओं को नापसंद है। इससे उन्हें चिढ़ होती है और वो कई बार अपने पार्टनर को ऐसा जता भी देती हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरुषों में कोई बदलाव नहीं आता है और वो अपने इसी रवैय्ये को दोहराते रहते हैं। इस समस्या का कोई हल नहीं निकलता है। लेकिन महिलाएं इस बात को हल्के में नहीं लेती हैं। वो खुद को ही अपने पार्टनर के इस बर्ताव की वजह मानने लगती हैं। पुरुष रोते नहीं हैं और वो जल्दी अपने मन में चल रही उलझनों को साझा नहीं करते हैं और यही बात उनकी पार्टनर को परेशान कर देती है।

3. पुरुषों द्वारा महिलाओं को जज करना
जब पुरुष महिलाओं को जज करते हुए ये कहते हैं कि वो अच्छी ड्राइवर नहीं होती हैं तो वो इस बात को खुद से जोड़ लेती हैं। इस तरह की बातें किसी भी हद तक बढ़ सकती हैं। जब आप एक रिलेशनशिप में हैं तो आपको जेंडर से संबंधित बात एहतियात के साथ कहनी चाहिए। इस तरह के बयान आपकी गर्लफ्रेंड को गुस्सा दिला सकते हैं। अपनी पार्टनर के साथ इस तरह की बहस शुरू ना करें वरना अंजाम बुरा हो सकता है।

4. भूलने की आदत
रोज़ रोज़ आपके भूलने की आदत आपकी पार्टनर स्वीकार नहीं कर सकती है। पुरुषों की भूल जाने की टेन्डेन्सी होती है और ये किसी भी औरत को बर्दाश्त नहीं है। जब आप रोज़ ही चीज़ें भूल कर उसके लिए बहाने बनाने लगते हैं तो ये आपकी पार्टनर को परेशान कर देता है। जन्मदिन, एनिवर्सरी और वो दिन जो आपकी गर्लफ्रेंड के लिए ख़ास हो, वो भूल जाना उन्हें बहुत ज़्यादा भावुक और गुस्सा दिला सकता हैं।

5. रोज़ाना एक ही कपड़े पहनना
महिलाओं को वो पुरुष पसंद आते हैं जो साफ़ रहें और रोज़ाना एक ही कपड़े को ना दोहराएं। जब पुरुष ऐसा नहीं करते हैं तो ये उन्हें बहुत चिड़चिड़ा कर देता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपने अपनी लेडी से कई बार नहाने और साफ़ कपड़े पहनने के बारे में सुना होगा।

6. कभी भी करने लगते हैं एक्स की बातें
अपनी पार्टनर के सामने कभी भी अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का ज़िक्र ना करें। आपकी पार्टनर को ये ज़रा भी पसंद नहीं आएगा कि आपके ज़ेहन में अभी भी एक्स का ख्याल आता है और आप उसके बारे में बातें भी करते हैं। ये उन्हें काफी दुखी कर देता हैं और वो इसे जल्दी भुला नहीं पाती हैं। उनके सामने भूल कर भी पूर्व प्रेमिका का नाम ना लें जब तक कि वो खुद कभी आपसे उसके बारे में ना पूछे।



Click it and Unblock the Notifications
