Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन संकेतों से जानें आपको इस रिश्ते से निकलने की ज़रूरत है
रिश्ते बहुत ही नाज़ुक होते हैं। किसी भी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ देना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद ये एक ही झटके में कमज़ोर होकर टूटने की कगार पर आ जाती है।
क्या आप खुद की क़ीमत जानते हैं? क्या आप ये जानते हैं कि रिश्ते के किस मोड़ पर आपको अकेले ही आगे बढ़ जाने की ज़रूरत है?

ये काफी हास्यास्पद है कि हमें कब रिश्ते की शुरुआत करनी है इसके बारे में एहसास हो जाता है लेकिन जब रिश्ते से बाहर निकलने का समय आता है तब इस ओर ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे कुछ संकेत हैं जो ये बताते हैं कि अब रिश्ते को खत्म कर देने में ही भलाई है।

आपका उठाया जा रहा है फायदा
क्या रिश्ते में आपका सिर्फ फायदा उठाया जा रहा है? ये गुलामी करने के समान ही है। जी हां, इसे गुलामी ही कहा जायेगा, जहां सिर्फ आपका इस्तेमाल ही किया जा रहा हो। जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वहां बराबरी का एहसास होता है। मगर रिश्ते में वो समानता खत्म हो चुकी है और आप सिर्फ अपनी तरफ से रिलेशनशिप में दिए ही जा रहे हैं तो इसका क्या लाभ? ये आपको रिश्ते से बाहर निकलने का बड़ा संकेत देता है।

पहले की तरह वो सम्मान नहीं रहा
समय बीतने के साथ रिश्ते में उतार चढ़ाव आते हैं। लेकिन सम्मान एक ऐसी चीज़ है जो किसी भी शख्स के लिए बहुत ज़रूरी है। आत्मसम्मान के साथ कोई भी व्यक्ति समझौता नहीं कर सकता है। एक इंसान खाने, पीने, कपड़े, रहने के मामले में फिर भी एडजस्ट कर सकता है लेकिन आत्मसम्मान कहीं बड़ी चीज़ है। अगर आप अपने पार्टनर को सम्मान दे रहे हैं लेकिन बदले में आपके सम्मान को सिर्फ ठेस मिल रही है तो ये रिश्ते से बाहर निकल जाने का समय है।

मौके दे देकर थक चुके हैं
दूसरा मौका देने की भी सीमा होती है। हर बार आपका पार्टनर माफ़ ना किये जाने वाली गलती करता है और उसके बावजूद वो आपसे माफ़ी मांगने आ जाता है। आप उससे प्यार करते हैं और खोना नहीं चाहते इस वजह से आप हर बार उन्हें माफ़ भी कर देते हैं। लेकिन सवाल यही है कि और कितने मौके देंगे आप? दूसरा अवसर देने की भी एक लिमिट होती है। आप जितना मौका देते जाएंगे, आपका उतना ही फायदा वो उठाते रहेंगे। इस तरह से रिश्ते के आगे बढ़ने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। ये सीधा संकेत देता है कि आपको रिश्ते को छोड़ कर आगे बढ़ना चाहिए।

नहीं रहा पहले जैसा एहसास
किसी भी रिश्ते को बोझ की तरह ढोने के बजाय बेहतर होता है उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाना। जब आप किसी भी चीज़ को खींचते हैं तो वो खराब हो जाती है। ऐसे बोझिल रिश्ते का कोई तुक नहीं बनता है। आप दोनों के लिए बेहतर यही होगा कि इस बात को स्वीकार कर लें कि आप इस रिश्ते को संभाल नहीं पा रहे हैं।

कभी ना खत्म होने वाले झगड़े
लड़ाई किसी भी रिलेशनशिप का हिस्सा होती हैं। लेकिन क्या होगा अगर ये झगड़े कभी खत्म ही ना हों? अगर ये आपके रोज़ के रूटीन का ही हिस्सा बन जाएं? किसी भी रिश्ते में बातचीत, नोकझोंक, बहस, लड़ाई का सही अनुपात होता है। लेकिन आप दोनों रोज़ाना छोटी छोटी बातों पर झगड़ रहे हैं और इसके बावजूद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि आप इस रिश्ते के लिए नहीं बने हैं।

धोखा देने का आने लगा है ख्याल
इंसानों की ये फितरत होती है कि उसे अटेंशन चाहिए होता है। अगर अपने पार्टनर से उसे वो नहीं मिलता तो वो दूसरों से इसकी उम्मीद करने लगता है। एक रिश्ता वफादारी पर टिका होता है। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर वफादार हैं तो आपके मन में अपने पार्टनर के लिए प्यार कभी कम ही नहीं होगा। लेकिन यदि आपके मन में धोखा देने का ख्याल आए और आपको लगे कि इसमें कोई बुराई नहीं है तो इसका साफ़ मतलब है कि आपका वो प्यार खत्म हो चुका है या फिर आपने कभी उनसे प्यार किया ही नहीं था। जिस पल आपके मन में धोखा देने का विचार आए समझ जाइए कि इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई है।



Click it and Unblock the Notifications
