Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन खूबियों वाले मर्द होते हैं बेहतरीन पार्टनर, हर महिला को आते हैं पसंद
दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी शख्सियत ही ऐसी होती है कि जिसके साथ कोई भी लड़की अपनी पूरी ज़िंदगी गुज़ारने के लिए तैयार हो जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एक अच्छा पार्टनर बनने के लिए कई बदलाव की ज़रूरत होती है। कई परिवर्तन से गुज़रने के बाद वो अपनी पार्टनर को खुशी दे पाते हैं।

जीवन में अकेले रहना आरामदायक हो सकता है लेकिन वो अकेलापन काफी डरावना होता है। किसी के साथ रहने का निर्णय ही कई एडजस्टमेंट लेकर आता है लेकिन ये आपकी ज़िंदगी को मज़ेदार बनाने के लिए एक साथी भी देता है।
तो अगर आप भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आप एक अच्छे पार्टनर हैं या नहीं तो पढ़ें ये आर्टिकल। इसे पढ़ कर आप उन खूबियों को खुद में लाने की कोशिश भी कर सकते हैं।

आप कभी उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते
वो जैसी हैं आपने उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लिया है और कभी भी उनकी कमियों की तरफ इशारा नहीं करते हैं। हां, कई मौकों पर अपनी राय ज़रूर साझा करते हैं लेकिन उन्हें कभी भी खुद को बदलने पर मजबूर नहीं करते।

आप कभी उन्हें जज नहीं करते
लोगों में तरह तरह की क्वालिटीज़ होती हैं और उन्हीं को आधार बनाकर उन्हें अच्छे या बुरे का लेबल दिया जाता है। लेकिन उन लेबल से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि आप कभी भी अपने पार्टनर को जज करना ही नहीं चाहते हैं। वो जैसी भी हैं आप बस उसे प्यार करते हैं और उन्हें वैसे ही स्वीकार करने की ठान चुके हैं।

उनकी ख़ुशी ही आपका मक़सद है
आप दिन भर बस उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं। आप खुद को भी पसंद करते हैं और खुद के लिए वक़्त निकाल कर आप स्वयं पर भी ध्यान देते हैं लेकिन आपका फोकस अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाना होता है। आप हमेशा यही चाहते हैं कि आपकी पार्टनर के चेहरे पर आई मुस्कान की वजह के पीछे आप हों।

उनके कहने से पहले खुद ही करने लगते हैं बदलाव
आपकी कुछ ऐसी आदतें हैं जिनसे आपकी पार्टनर को परेशानी होती है लेकिन वो आपको इसे बदलने की रिक्वेस्ट करे उस से पहले ही आप इस पर काम करना शुरू कर देते हैं। ताकि आप दोनों के रिश्ते में किसी तरह की अड़चन ना आए। आप कभी ये नहीं चाहते कि आपकी वजह से उन्हें किसी भी तरह की प्रॉब्लम हो।

आप कभी बहस जीतने की कोशिश नहीं करते
कई बार चुप रहना भी अच्छा होता है। आपको हर बार सही होने की ज़रूरत नहीं होती है। इस वजह से आप छोटी मोटी नोक झोंक उन्हें जीतने देते हैं।

आपको माफ़ी मांगने में कोई परेशानी नहीं
आप अच्छे से जानते हैं कोई भी इस दुनिया में परफेक्ट नहीं है और इसमें आप खुद भी शामिल हैं। इस वजह से आप जब भी गलती करते हैं तो आप बिना किसी हिचकिचाहट के माफ़ी भी मांग लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
