Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
मर्दों का मूड ऑफ कर देती है आपकी ये आदतें
एक रिलेशनशिप में रहकर अपने पार्टनर के बारे में ये पता लगा पाना कि किन बातों से उनका मूड ऑफ हो जाता है, कोई रॉकेट साइंस नहीं है। पुरुषों के व्यवहार और मूड के बारे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है। वो महिलाओं की तरह रहस्यमयी नहीं होते हैं।
दुनिया का कोई भी शख्स आपको 100 प्रतिशत पसंद नहीं कर सकता है। वो आपकी कुछ क्वालिटी को पसंद कर सकता है और उनके लिए वो आपको पूर्ण रूप से अपना कर आपकी पर्सनालिटी की दूसरी चीज़ों को भी स्वीकार करने के बारे में सोचता है।

इसलिए जब कोई आपको पसंद करे तो आप इस बात का फायदा ना उठाएं वरना इसका परिणाम आपके लिए नकारात्मक हो सकता है। अगर आपके व्यवहार से बार बार आपके पार्टनर का मूड ऑफ होता है तो उनका आपके प्रति आकर्षण कम हो जाएगा और वो आपके साथ रहने के विचार से भी दूर होते जाएंगे।
अगर आप एक महिला हैं जो किसी पुरुष को डेट कर रही है तो ये कुछ चीज़ें हैं जो आपके पार्टनर का मूड ऑफ कर सकती हैं और इस बारे में आपको पता होना चाहिए।

सेल्फी, सेल्फी और सिर्फ सेल्फी
क्या आपको सेल्फी लेने की आदत है? क्या आप अपने पार्टनर के साथ रहने पर भी सिर्फ सेल्फी लेने के लिए उतावली रहती हैं? आईने के सामने खड़े रहकर खुद को निहारते रहना और ज़रूरत से ज़्यादा सेल्फी लेना आपके बॉयफ्रेंड का मूड टर्न ऑफ कर सकता है। ये सेल्फ ओबसेशन की निशानी है। जब आपका पार्टनर साथ ना हो तब आप अपना पूरा दिन आईने के सामने या फिर सेल्फी लेने में गुज़ार लें। लेकिन उनकी मौजूदगी में ऐसा करना उन्हें बोर और चिड़चिड़ा बना देगा।

आपके टूटे हुए बाल
जब आपका पार्टनर आपके कमरे में आराम करने आता है और आपके फर्नीचर, फर्श, चाय के कप, घर के तकरीबन हर कोने में आपके बालों के रेशे देखता है तो उसका मूड खराब हो जाता है।

अटेंशन पाने के लिए अजीब बर्ताव
ऊंची आवाज़ में बात करना, ज़ोर ज़ोर से हंसना ताकि आसपास सब लोगों की नज़र आप पर पड़े, बॉयफ्रेंड के सामने बच्चों की तरह प्यार से बात करना, ये सब उनका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अगर आपकी पर्सनालिटी ही ऐसी है तो आपको खुद को बदलने की ज़रूरत नहीं है। मगर आप यदि जान बुझकर ऐसा करती हैं तो ये आपके बॉयफ्रेंड को टर्न ऑफ करने के लिए काफी है।

गॉसिप करना
ये लड़कों को सबसे बुरी चीज़ लगती है और उनका मूड खराब कर देती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पुरुषों को गॉसिप करना पसंद नहीं है। ज़्यादातर लोगों को ये पसंद आता है। लेकिन इसका स्तर कितना बड़ा है वो मायने रखता है। अगर आप किसी की ज़िंदगी के सिर्फ नकारात्मक पहलु पर ही बात करती रहती हैं तो ये ज़रूर आपके पार्टनर को परेशान कर देगा।

बेढंग बने रहना
आपका अनाड़ी, अव्यवस्थित और थोड़ा गंदे से रहना आपके टीनएज में स्वीट और क्यूट लग सकता था। लेकिन आपके बड़े होने के बाद नहीं।

उन्हें जलन महसूस कराना
क्या अपने पार्टनर को जला कर आपको मज़ा आता है? आप बस थोड़ी छेड़छाड़ और रिएक्शन जानने के लिए अपने पार्टनर के सामने दूसरे शख्स की तारीफ़ कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि हर बार ऐसा करना और ज़रूरत से ज़्यादा आपका ये व्यवहार उनका मूड ऑफ कर सकता है।

दूसरे पुरुष मित्रों के करीब रहना
क्या आप अपने सीक्रेट अपने करीबी पुरुष मित्रों से साझा करती हैं? आपकी इस आदत से आपके पार्टनर को कम्फर्टेबल महसूस नहीं होता है।

आप जैसी हैं वैसी ना रहना
आपका बनावटी व्यक्तित्व आपके पार्टनर का मूड ऑफ कर सकता है। आप अपनी उम्र के मुताबिक व्यवहार करें, समझदारी दिखाएं और एक वयस्क की तरह उनके सामने रहें। इसके विपरीत व्यवहार करने से आपके पार्टनर का मूड खराब हो जाता है।

अपने गंदे अंडरगारमेंट्स या सेनेटरी प्रोडक्ट्स छोड़ देना
क्या आप सेनेटरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके उन्हें कमरे के कोने या फिर बिस्तर के नीचे छोड़ देती हैं तो इस आदत को सुधार लें। ये आपके बॉयफ्रेंड का मूड ऑफ कर देता है।

नियंत्रण जमाने वाला व्यवहार
लवमेकिंग के दौरान आपकी ढेर सारी राय उन्हें टर्न ऑफ कर देती है। बेडरूम के बाहर या अंदर, उन्हें टोकते रहना, बार बार सलाह देना या फिर अपना गुस्सा दिखा देना आपके पार्टनर का मूड खराब करती है।



Click it and Unblock the Notifications