Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
लड़कियां क्यों चाहती हैं, लड़के ही करें उन्हें फर्स्ट अप्रोच
मौजूदा जनरेशन बहुत तेज़ी से बदल रही है। पर फिर भी क्यों हम पुरानी मान्यताओं को अब भी थामे हुए हैं? जैसे किसी रिश्ते की पहल पुरुष ही करते हैं, ऐसा क्यों? हम अपने विचारों में तो बहुत आगे निकल गए हैं लेकिन कई मामलों में अब भी बहुत पीछे हैं।
लड़कियों का लड़कों से रिश्ते की शुरूआत करने की उम्मीद करने के पीछे कई कारण हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है? उन कारण तक पहुंचने से पहले आप खुद से पूछिए कि आपने कभी खुद से पहल की है।
चलिए आज जानते हैं कि किस वजह से कोई महिला आगे बढ़कर रिश्ते की शुरूआत करने के लिए पहल क्यों नहीं करती है।

1. रिजेक्शन का डर
महिलाओं का सबसे बड़ा डर है रिजेक्शन। आमतौर पर महिलाएं ये सोचती हैं कि "क्या होगा अगर वो मुझे सीधे मना कर देगा या फिर वो ये कहे कि उसे मुझ में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं उस स्थिति का सामना कैसे कर पाऊँगी? लोगों को पता चलेगा तो वो मेरे बारे में क्या सोचेंगे?" इसी तरह के ढेरों सवाल हैं जो उनके दिमाग में दौड़ जाते हैं। इसी डर की वजह से वो जिसे पसंद करती है उसे डेट पर चलने के लिए भी नहीं पूछ पाती है और खुद को रोक लेती है।

2. वो मेरे बारे में क्या सोचेगा?
महिलाओं को कोई जज करे ये उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है और इसी वजह से वो पुरुषों को अप्रोच नहीं कर पाती हैं। दूसरे उनके बारे में क्या सोचेंगे वो इसी डर से खुद को रोक लेती है। ये असुरक्षा की भावना उनके आत्मविश्वास पर भारी पड़ जाती है। कोई भी महिला इस चीज़ से बहुत ज़्यादा डरती है। वो सोचती है कि "लड़का ये तो नहीं सोचेगा कि ये मेरे टाइप की लड़की नहीं है क्योंकि मैंने पहला कदम उठाया और उससे जाकर बात की।" महिलाओं के मन में हमेशा से ही पुरुष और आसपास के लोगों द्वारा जज किये जाने का भय रहता है।

3. अगर वो पहले से ही रिलेशनशिप में हुआ तो?
लड़कियां अगर मगर के कई सवालों से खुद को उलझा लेती हैं। उस शख्स के किसी और के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में होने का ख्याल उनके बढ़ते कदमों को रोक लेता है और वो उन्हें रिश्ते की शुरुआत के बारे में पूछ ही नहीं पाती हैं।

4. हर मामले में उसे खुद से अच्छा पाती है
महिलाएं कुछ भी करने से पहले उससे जुड़े रिस्क के बारे में भी हिसाब लगा लेती हैं और यही काम वो किसी पुरुष को अप्रोच करने से पहले भी करती है। अगर वो ये देखती है कि वो व्यक्ति उससे हर मामले में बेहतर है तो वो खुद पीछे हट जाती है। उनकी यही सोच उन्हें अपनी मन की बात कहने से रोक देती है।

5. क्या होगा अगर वो सिर्फ दिखता अच्छा हो मगर पर्सनालिटी बेकार हो?
मौजूदा समय में किसी के पास भी इतना समय नहीं है कि वो अधूरी पर्सनालिटी वाले किसी व्यक्ति से डील करे। ऐसे व्यक्तियों से बात करने में लोग ज़्यादा दिलचस्पी नहीं लेते हैं। महिलाओं के मन में भी ये डर रहता है इसलिए कई बार वो सिर्फ व्यक्ति के बाहरी आकर्षण से प्रभावित होने के बावजूद उन्हें अप्रोच नहीं करती है। उनके मन ये सवाल दौड़ता रहता है की अगर उसका लुक उसकी पर्सनालिटी से बिल्कुल अलग हुआ तो वो क्या करेगी।

6. अगर वो मेरे या मेरे बीते कल के बारे में पहले से कुछ जानता हो तो?
महिलाएं किसी शख्स को देखकर उस से प्रभावित होती हैं लेकिन फिर भी खुद को रोक लेती हैं। वो पहले से मेरे बारे में जानता होगा, बस यही ख्याल लड़कियों को रोक देता है। महिलाएं नकारात्मक होकर सोचने लगती हैं और वो अपने गुज़रे कल के डर में जीती हैं। ज़्यादातर ऐसी स्थिति तब देखने को मिलती है जब वो व्यक्ति आपके ही ऑफिस, कॉलेज या ऐसी ही किसी कॉमन जगह का हो। वो उस शख्स को कई बार देखती है और उनके पास जाकर बात करने के बारे में भी सोचती हैं। लेकिन पहले से कोई जानकारी उसे पता होगी, इस डर से वो खुद को रोक लेती है।



Click it and Unblock the Notifications
