Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या सच में औरतों को मर्दों का गंजापन लगता है हॉट?
कहा जाए तो किसी के प्रति आकर्षित होना ये खुद की चॉइस पर निर्भर करता है। एक शख्स को जो महिला या पुरुष पसंद है वो ज़रूरी नहीं है कि किसी दूसरे को भी पसंद आए। शायद यही हम सबके लिए ख़ुशी की बात भी है। हर कोई व्यक्ति किसी न किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पसंद किया जाता है।
इस वजह से कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें गंजे मर्द बेहद पसंद आते हैं। अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो चिंता करने को कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि कई औरतों को मर्दों का गंजापन काफी हॉट लगता है।

गंजेपन के भी कई प्रकार हैं। कई पुरुष सिर्फ सिर के टॉप पर से गंजे होते हैं और सिर के बाकि हिस्से में उनके बाल होते हैं। वहीं कुछ आदमी ऐसे होते हैं जिनके सिर के अलग अलग हिस्से से बाल गायब हो जाते हैं। कुछ पुरुष अपने गंजेपन को छिपाने के लिए बचे हुए बालों से बिना बाल वाले जगह को ढकने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस तरह के प्रयास कामयाब नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आप शेव करने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
लेकिन रुकिए, किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले ये कुछ फैक्ट्स ज़रूर पढ़ लें।

फैक्ट #1
तकरीबन 25 प्रतिशत पुरुष 30 की उम्र पार करने के बाद गंजेपन की समस्या से जूझते हैं। कुछ पुरुषों को ये समस्या अपने पूर्वजों से विरासत में ना चाहते हुए भी मिल जाती है।

फैक्ट #2
कई पुरुषों में जेनेटिक नहीं बल्कि गंजेपन के दूसरे कारण होते हैं। उनमें ये समस्या स्ट्रेस, पोषण की कमी, चोट, स्कैल्प की त्वचा में परेशानी या दूसरे स्कैल्प प्रॉब्लम्स की वजह से हो सकती है।

फैक्ट #3
पूर्व में हुई एक स्टडी के मुताबिक, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहले केटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनके बाल थे, दूसरी केटेगरी में वो थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर रखने वाले पुरुष थे। इनमें से ज़्यादातर महिलाओं ने तीसरी केटेगरी में मौजूद क्लीन शेव मर्दों के लिए वोट किया।

फैक्ट #4
कुछ महिलाओं के अनुसार, पूरी तरह से गंजे मर्द आम पुरुषों की तुलना में ज़्यादा ताकतवर, पौरुष, मज़बूत और लंबे भी लगते हैं। इतना ही नहीं, भीड़ में मौजूद होने के बाद भी ये आसानी से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।

फैक्ट #5
कई महिलाओं ने अपनी राय रखते हुए बताया कि उन्हें आंशिक गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके मुताबिक या तो मर्दों के सिर पर सही ढंग से बाल हो या फिर वो पूरी तरह से क्लीन शेव होने चाहिए। गंजेपन से जूझ रहे मर्द अपने बचे हुए बाल भी कटवा कर ज़्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं।

फैक्ट #6
आप दाढ़ी बढ़ाने पर ज़ोर दें। कई महिलाओं को क्लीन शेव सिर के साथ बढ़ी हुई दाढ़ी बेहद पसंद आती है। तो अगर आपके सिर के बाल झड़ रहे हैं तो अब आप अपनी दाढ़ी को ग्रोथ पर ध्यान दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
