Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
क्या आपकी गर्लफ्रेंड की मर्दों से है ज़्यादा दोस्ती?
क्या आपकी गर्लफ्रेंड की लड़कों से ज़्यादा दोस्ती रखना गलत बात है? अगर आप एक ऐसे शख्स हैं जिसकी गर्लफ्रेंड के दोस्तों की लिस्ट में लड़कों का नाम ज़्यादा है तो शुरूआती दौर में आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है।
ज़ाहिर सी बात है, आप अपने रिश्ते को लेकर चिंता करेंगे। लेकिन जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के इस सकारात्मक पहलू को समझ जाएंगे तो आप राहत की सांस लेंगे।

आपकी पार्टनर अगर सामाजिक तौर पर एक्टिव है तो उसके फायदे जानकार ही आपको बहुत ख़ुशी होगी।
वैसे भी, किसी रिश्ते में मज़बूती लाने के लिए दोनों लोगों के बीच समझ और कम्पेटिबिलिटी होना बहुत ज़रूरी है। आपको इस बात की फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है कि आपकी गर्लफ्रेंड के दोस्तों का सर्किल कितना छोटा या कितना बड़ा है और उसमें लड़कों की संख्या कितनी है, बस आप इन फायदों के बारे में पढ़ें।

अगर आपकी पार्टनर की दोस्ती पुरुषों से ज़्यादा है तो आखिर इसका क्या मतलब है?
वो पुरुषों को बेहतर ढंग से समझ सकती है। एक महिला जिसके पुरुष मित्र ज़्यादा हों, वो दूसरी महिलाओं की तुलना में ये बात बेहतर ढंग से समझ पाती है कि पुरुष क्या सोचते हैं, पुरुषों के व्यवहार के पीछे की वजह जान पाती है और उनके सोचने की प्रक्रिया के बारे में भी पता कर लेती है। वहां से मिली वो जानकारी आपके साथ रिश्ते को बेहतर करने में उन्हें मदद कर सकती है।

आपको उनकी सुरक्षा को लेकर ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं
अगर उन्हें आने में देर हो गयी है तो उनका कोई पुरुष मित्र सुरक्षित उन्हें घर पहुंचा सकता है। अगर वो बीमार हैं तो आपके घर पहुंचने से पहले कोई उनका ख्याल रखने के लिए मौजूद रह सकता है या डॉक्टर के पास भी ले जा सकता है। ऐसा होने से आप पर भी ज़्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

आप निश्चिन्त रह सकते हैं
आप ये जानते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके और आप दोनों के रिश्ते को लेकर वफादार है तो आपको उसके बाहर घूमने फिरने जाने पर भी किसी तरह की टेंशन नहीं होगी। आप ये जानते हैं कि वो सब उसके अच्छे दोस्त हैं लेकिन आप ही वो खास इंसान हैं जिसने उनका दिल चुरा लिया है। इसलिए ज़्यादा फ़िक्र ना करें।

सपोर्ट सिस्टम का लाभ लें
अगर आप किसी परेशानी में हैं तो उनके दोस्तों के ग्रुप से आप थोड़ी मदद ले सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी पार्टनर के दोस्त आपको किसी दूसरी कंपनी में रेफर कर सकते हैं। इस तरह से आप अपने जीवन में ये स्पोर्ट एंजॉय कर सकते हैं।

लड़ाई झगड़े होंगे कम
आपकी गर्लफ्रेंड के पास लड़ने झगड़ने का वक़्त ही नहीं रहेगा क्योंकि उनका ज़्यादा वक़्त अपने काम और दोस्तों के बीच ही चला जाएगा। खाली दिमाग शैतान का घर होता है और वहीं से फसाद की शुरुआत होती है। इस तरह से आपकी गर्लफ्रेंड खाली बैठकर पुराने झगड़ों को याद करके आपका दिन खराब नहीं करेंगी।

वो आपको अपनी महिला दोस्तों के साथ घूमने जाने देंगी
जी हां, वो आपको आपके ऑफिस की कलीग या फिर पुराने महिला मित्रों से मिलने से ना ही रोकेंगी और ना ही आपको शक की नज़र से देखेंगी। ये भी हो सकता है कि वो खुद भी उनसे दोस्ती कर लें।

खुले विचार
जिस महिला या लड़की के पुरुष मित्र ज़्यादा होते हैं वो उन्हें लेकर बड़ा दिल और खुले विचार रखती हैं। वो पुरुषों की परेशानी को करीब से समझ पाती हैं और उनसे अच्छा कनेक्शन बन पाता है। इसलिए आपको ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है, आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
