Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मर्द इन कारणों से अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं धोखा
सबसे पहले ये बात साफ़ कर देते हैं कि सभी मर्द धोखेबाज़ नहीं होते हैं। ऐसे लड़कों की तादाद भी बहुत है जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लॉयल और ईमानदार रहते हैं। ये वो लोग हैं जो जानते हैं कि प्यार के बीच में बेवफाई की कोई जगह नहीं होती है। ये वो परिपक्व और सुलझे हुए व्यक्ति हैं जो जानते हैं कि सच्चे प्यार का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
और ये वही लोग हैं जो रिश्ते के असफल होने पर उसे स्वीकार करते हैं और सम्मानित ढंग से उसका अंत करते हैं। वो धोखा या चीटिंग करके रिश्ते से नहीं भागते हैं। किसी रिश्ते में होते हुए वो दूसरी लड़की के साथ नहीं चले जाते हैं।

अगर आपको हैरानी हो रही है कि अभी तक आपकी इस तरह के मर्दों से मुलाक़ात क्यों नहीं हुई तो इसका जवाब है कि अब तक आप गलत तरह के लोगों के बीच में ही मौजूद हैं।
आपको ये बात समझनी होगी की प्यार और रिलेशनशिप में आगे बढ़ने के लिए पुरुषों का नज़रिया कॉम्प्लिकेटेड नहीं होता है। रिश्ते से बाहर निकलने के लिए भी वो कोई कॉम्प्लिकेटेड वजह नहीं ढूंढते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि पुरुष किसी रिश्ते में अपने पार्टनर को क्यों धोखा दे देते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल।

1. लड़के उस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए धोखा देते हैं क्योंकि वो उसका हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं
कई मौकों पर पुरुष एक जेंटलमेन बनना भूल जाते हैं। रिश्ता जिस तरीके से आगे बढ़ रहा है उससे वो नाखुश हैं। इसके बारे में वो खुलकर बात करने के बजाय धोखा देना ज़्यादा आसान समझते हैं।

2. मर्द इसलिए धोखा देते हैं क्योंकि उनका मक़सद था शारीरिक संबंध बनाना
इसके बारे में सोचना ही आपको गुस्सा दिला सकता है लेकिन कई लड़के सिर्फ सेक्स के लिए रिलेशनशिप में आते हैं। उन्हें उस रिश्ते से प्यार या लगाव नहीं होता है। उनके लिए उस रिश्ते का मतलब है अपनी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करना। इस स्थिति में उनका इस रिलेशनशिप से कोई इमोशनल अटैचमेंट नहीं होता है।

3. मर्द बाहरी आकर्षण से खुद को बचा पाने में इतने कमज़ोर होते हैं कि वो धोखा देने का विकल्प चुनते हैं
कुछ लड़के हद से ज़्यादा कमज़ोर होते हैं। वो बाहरी आकर्षण से प्रभावित हो जाते हैं और अपने मौजूदा रिश्ते की तुलना उसके साथ करने लगते हैं। ऐसे वक़्त में वो ये स्वीकार नहीं करते हैं कि उन्हें सच में समझ नहीं आ रहा है कि उनका रिश्ता कहां जा रहा है, इसके बजाय वो बेवकूफी वाला कदम उठा लेते हैं।

4. लड़के इसलिए धोखा देते हैं क्योंकि पिछले रिलेशनशिप में उनके साथ हो चुका होता है
कई पुरुष रिश्ते को लेकर सीरियस होते हैं लेकिन उनकी पार्टनर उन्हें छोड़ देती है। पिछले रिश्ते में मिले धोखे से वो उबरना चाहते हैं। वो कभी ये नहीं बताएंगे कि उनके धोखा देने की वजह क्या है। उन्हें लगता है कि धोखे का बदला धोखा ही होता है।

5. पुरुष इसलिए धोखा देते हैं क्योंकि उन्होंने यही देखा होता है
दूसरे पुरुषों को धोखा देते हुए देख कर भी लोग प्रभावित हो जाते हैं और ऐसा करने के बारे में सोचते हैं। ये भी हो सकता है कि वो ऐसे परिवार या जगह पर पले बढ़ें हों जहां मर्दों द्वारा धोखे देने के मामले ज़्यादा हुए हों। वो ऐसे पुरुषों की संगत में रहते हों जिन्होंने रिलेशनशिप में अपनी पार्टनर को धोखा दिया हो। इन सबके असर में आकर भी कई मर्द धोखा देने का फैसला कर लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
