Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
लेडीज़! अगर रिलेशनशिप में हैं तो कभी अपने पार्टनर से ना कहें ये झूठ
कोई भी रिश्ता यदि सच को बुनियाद बना कर शुरू किया जाए तो उसकी उम्र अपने आप ही बढ़ जाती है। एक दूसरे पर विश्वास रिश्ते को मज़बूत बनाता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच में उस तरह की बॉन्डिंग ही नहीं बन पाती है और वो चीज़ें छिपाने लगते हैं।

किसी भी तरह का झूठ रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी है। महिलाएं इस स्थिति को संभालने के लिए कोशिश कर सकती हैं। महिलाएं अगर किसी रिलेशनशिप में है तो उन्हें इन बातों को लेकर कभी अपने पार्टनर से झूठ नहीं बोलना चाहिए।

1. आपका असली रूप
अपने आप को मेकअप से ढक कर रखना एक वक़्त तक के लिए ठीक है। लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा करेंगी तो ये आपके लिए ही नुकसानदायक होगा। आप जो हैं उसे आपका पार्टनर चाहता है ना कि उसे जो आप बनने की कोशिश करती हैं। एक महिला जो अपने वास्तविक रूप को बनाए रखती है उसे उसका पार्टनर हमेशा पसंद करता है।

2. एक्स के बारे में ना छिपाएं
अगर किसी भी वजह से आप अपने एक्स के सम्पर्क में हैं तो इसके बारे में अपने पार्टनर को ना बताना गलत होगा। उसे अपनी तरफ से इस बारे में बता कर रखेंगी तो उनका अचानक फोन या मेसेज देख कर उन्हें बुरा नहीं लगेगा। अगर आप अपनी तरफ से इन बातों में खुलापन दिखाएंगी तो आपका पार्टनर इसका सम्मान करेगा और वो भी इस तरह की बातें शेयर करने में हिचकिचाएगा नहीं।

3. उनकी महिला मित्रों के बारे में आपकी राय
जिससे आप प्यार करते हैं उसे लेकर असुरक्षा की भावना पैदा होना सामान्य बात है। अगर आपके पार्टनर के दोस्तों की फेहरिस्त में काफी लड़कियां हैं और वो उनके साथ काफी घुलते मिलते हैं तो आप अपनी असहजता के बारे में उन्हें बता सकती हैं। अगर वो आपसे प्यार करते हैं तो वो आपकी इस बात पर नाराज़ नहीं होंगे, वो इसका कोई उपाय ज़रूर सोचेंगे या फिर वो ऐसा करना ही कम कर देंगे।

4. उन लोगों के बारे में जिनके साथ वो समय बिताते हैं
आपका पार्टनर जिन लोगों की संगत में रहता है, यदि वो आपको ठीक नहीं लगते हैं तो इस बारे में उन्हें बताएं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें की जो कारण आप दे रही हैं वो तर्कपूर्ण हों। अगर आपको लगता है कि उनके दोस्त सिर्फ आपके पार्टनर का फायदा उठाते हैं या फिर उनकी आदतें ठीक नहीं हैं तो सीधे इस बारे में उन्हें बताएं। आप सही शब्दों का प्रयोग करें और ज़्यादा आक्रामक ना बनें तथा उन्हें खुद ही इस बारे में निर्णय लेने दें।

5. शादी के बाद की ज़िंदगी
इस बारे में काफी अफवाह फैली हुई है कि यदि पुरुषों के सामने ये मुद्दा उठाया जाए तो वो घबरा जाते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपका रिश्ता काफी मज़बूत है तो आने वाले कल के बारे में बात करने में आपके पार्टनर को कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए ही इस रिलेशनशिप में आए हैं। इस वजह से इसमें रुकने और घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप उन्हें बताएं की आप शादी के बाद क्या करना चाहती हैं, आपके लक्ष्य क्या हैं, बच्चों के बारे में क्या सोचा है आदि मुद्दों पर डिस्कस करें।

6. आपके खाना बनाने की काबिलियत
बहुत सी औरतें जो सही ढंग से कुकिंग नहीं कर पाती हैं उन्हें लगता है कि अपने आप को अच्छा कुक बताना एक बहुत बड़ी खासियत है। अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है तो उनसे इटालियन या थाई डिशेज़ जैसे बड़े बड़े वादे ना करें। अगर एक औरत अच्छा खाना नहीं बना पाती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आप दोनों एक दूसरे की कमियों को पूरा करने के लिए एक साथ आए हैं। लेकिन अगर आप ऐसी बातों को लेकर झूठ बोलेंगी तो आगे चल कर आपको ही भुगतना पड़ेगा।

7. आपका पुराना रिश्ता
बहुत सी महिलाएं इस बात से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखेंगी लेकिन कुछ मर्द ऐसे होते हैं जो औरतों द्वारा बताए उनके पिछले रिलेशनशिप का सम्मान करते हैं। अगर आप अपने एक्स के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप के बारे में उन्हें नहीं बताएंगी तो इससे वो आपको लेकर थोड़ा संशयी हो सकते हैं। अगर आप उनसे इस बारे में बात करेंगी और अपने पूर्व रिश्ते के बारे में सबकुछ बता देंगी तो उनका विश्वास आप पर बढ़ जाएगा।
लेकिन अगर कोई महिला अपने मौजूदा रिश्ते की तुलना पुराने रिश्ते की सेक्स लाइफ से करती है तो ये बिल्कुल गलत है। ये आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। ऐसा करने से बचें।

8. स्पोर्ट्स को लेकर आपकी राय
इसे पढ़कर परेशान ना हों लेकिन मर्दों को महिलाओं का वो रूप पसंद आता है जो खेलकूद में दिलचस्पी दिखाती हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत कम है। अगर आपके पार्टनर को स्पोर्ट्स बहुत पसंद है और आपको नहीं तो इस बारे में उनसे झूठ बोलने या दिखावा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर वो कोई मैच देख रहे हैं और आपको उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है तो घंटों उनके साथ टीवी देखने से अच्छा है कि आप उन्हें इस बारे में बता दें। याद रखें आप जो हैं उसी की वजह से ये रिलेशनशिप है, किसी दिखावे के दम पर नहीं।

9. आपकी उम्र
कई महिलाओं के लिए ये बहुत संजीदा मुद्दा हो सकता है लेकिन ये बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने रिलेशनशिप की शुरुआत में अपनी उम्र को लेकर झूठ ना बोलें। अगर वो आपको पसंद करता है तो उसके लिए उम्र मायने नहीं रखेगी लेकिन यदि उन्हें पता चलेगा कि आपने उम्र जैसी छोटी चीज़ को लेकर झूठ बोला है तो वो दूसरी बातों को लेकर भी शक कर सकते हैं।

10. रिश्ते में बनाए रखें पारदर्शिता
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में पारदर्शिता ला पाना मुश्किल काम है लेकिन यदि आप सिरियस हैं तो ये एक बहुत बड़ा फैक्टर है। आप अपने बीते कल, अपने और अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर जितना ज़्यादा खुलापन दिखाएंगी वो आपके रिश्ते को उतनी मज़बूती देगा। ऐसा करने से कोई तीसरा व्यक्ति कभी भी आकर आप दोनों के बीच में ग़लतफहमी पैदा नहीं कर पाएगा। रिश्ते में इस तरह के विश्वास के लिए समय लगता है लेकिन यक़ीन मानिए ये आप दोनों की ज़िंदगी को आसान और खूबसूरत बना देगा।



Click it and Unblock the Notifications