Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मर्द क्या सोचते हैं पहली बार पार्टनर को बिना मेकअप में देखकर
लिपस्टिक, आईलाइनर, मस्कारा, फाउंडेशन, आई शैडो, आईब्रो पेंसिल, कंसीलर, प्राइमर, ब्रोंज़र, हाईलाइटर और ना जाने क्या क्या। मेकअप करना इतना आसान भी नहीं है। इतनी सारी चीज़ें हैं जिनका ध्यान रखना पड़ता है।
लेकिन ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि हर बार इतना प्रयास अच्छे नतीजे नहीं दे पाता है। कई लड़कियां मेकअप को लेकर कुछ ज़्यादा ही उत्साहित हो जाती हैं जो पुरुषों को पसंद नहीं आता। वैसे लड़कियां सिर्फ लड़कों को इम्प्रेस करने के लिए ही मेकअप नहीं करती हैं। मगर एक लड़की का मेकअप उसकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ कहता है। लड़कों पर उनके मेकअप का थोड़ा इम्प्रेशन तो पड़ता ही है।

अगर आप लड़की हैं और किसी व्यक्ति का केयर और प्यार पाना चाहती हैं तो आपको ये पता होना चाहिए की आखिर लड़के मेकअप को लेकर क्या सोचते हैं, खासतौर से किसी लड़की को बिना मेकअप के देखने पर उनकी क्या राय है।
ये विश्लेषण सभी लड़कों पर लागू नहीं होता है क्योंकि कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि उनकी पार्टनर मेकअप करे। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड बिना मेकअप के ही बेहद खूबसूरत लगती है। बस ये ध्यान रखें कि आपके रिश्ते की बुनियाद विश्वास और प्यार पर टिकी हो। चलिए जानते हैं कि जब कोई लड़का आपको बिना मेकअप के देखता है तो उसके मन में क्या बातें आती हैं।

1. ओह! तो असलियत में ये ऐसी दिखती है
कई पुरुष उस वक़्त चैन की सांस लेते हैं जब वो मेकअप की कई परतों के नीचे छिपे आपके असली रूप को देखते हैं जिसे आपने ना जाने कितने समय से उनकी नज़रों से बचा रखा था।

2. तो इसलिए वो इतना मेकअप करके रखती है
कई मर्दों को ये एहसास होता है कि आपको सच में मेकअप की ज़रूरत है। उन्हें भी ये लगता है कि आपके चेहरे में इतनी परेशानियां है कि आपको मेकअप से उन्हें छिपाने की ज़रूरत है।

3. काश! ये दोबारा मेकअप कर ले
कई पुरुष सीधे आपसे ये बात नहीं कह पाएंगे लेकिन बिना मेकअप के वो आपके चेहरे को पसंद नहीं करते हैं। वो मन ही मन ये सोचते हैं कि काश आप दोबारा मेकअप कर लें।

4. आखिरकार ये मेरे साथ कम्फर्टेबल हो गयी है
जब आप बिना मेकअप के अपने पार्टनर के सामने जाती हैं तो उन्हें राहत मिलती है। वो इसे एक इशारा समझते हैं कि अब आप उनके सामने कम्फर्टेबल हो गयी हैं।

5. इतना मेकअप करने की ज़रूरत ही क्या थी?
कई पुरुष इस बात से हैरान हो जाते हैं कि जब आप बिना मेकअप किए ही इतनी अच्छी लगती हैं तो फिर आपको मेकअप करने की ज़रूरत ही क्या थी। वो आपको बिना मेकअप के देखते हैं और आपकी सादगी से ही खुश हो जाते हैं।

6. हो सकता है ये अब मुझे इम्प्रेस नहीं करना चाहती है
जिस क्षण आप मेकअप करना बंद कर देती हैं, किसी भी पुरुष को लग सकता है कि अब आप उस रिश्ते की लिए अपनी तरफ से कोई प्रयास नहीं करना चाहती हैं। उसे लग सकता है कि अब आपका उन्हें इम्प्रेस करने का कोई मन नहीं है और अब उनकी राय आपके लिए कोई महत्व नहीं रखती है।

7. कोई मुझे ऐसी लड़की के साथ ना देखे
कुछ पुरुषों का नज़रिया ही सतही होता है और वो बिना मेकअप वाली लड़की के साथ जुड़ा रहना नहीं चाहते हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसने आपको ये बात कही हो तो उसे छोड़ देने में ही भलाई है। वो आपकी अहमियत समझ पाने में नाकाम है।

8. चलो... मेकअप से तो पीछा छूटा
ये सबसे आम विचार है जो हर उस शख्स के दिमाग में आएगा जिसे मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं है। वो आपको रंगे हुए चेहरे के साथ देख कर थक चुका है। जब आप बिना मेकअप किये उनके पास जाती हैं तो उन्हें सुकून मिलता है।

9. इसके अलावा और क्या चीज़ें झूठी हो सकती हैं इसकी
जब वो आपको आर्टिफिशियल मेकअप के बिना देखता है तो उस वक़्त आपका वो रूप उसके सामने होता है जिसे उसने कभी देखा ही नहीं था और यही आपका असली रूप है। और उसे इस बात से हैरानी होती है कि ना जाने आपकी और कौन सी चीज़ें हैं जो फेक है।

10. इसे शायद आत्म सम्मान से जुड़ी कोई परेशानी है
बहुत से पुरुष ऐसे हो सकते हैं जिनके ज़ेहन में ये बात आए। आपका पार्टनर जब आपको बिना मेकअप के पहली बार देखे तो उसे ये लग सकता है कि आपको अपने आत्म सम्मान से जुड़ी परेशानी है। आप किसी चीज़ को लेकर अपनी असुरक्षा की भावना को छिपाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications