Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
पार्टनर बेड पर नहीं निभा पाता साथ तो आपको क्या करना चाहिए?
ज़रा सोचिए एक शख्स के साथ अापने लंबा वक़्त गुज़ारा, एक दूसरे को समझने के लिए काफी वक़्त दिया और लंबी डेटिंग के बाद आपने रिश्ते में एक और कदम आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। लेकिन आपको बेडरूम में जाकर इस बात का एहसास होता है कि ये फैसला उतना अच्छा नहीं था। फिर अब आपको क्या करना चाहिए?
क्या वो इम्पोटेंट है? यही सवाल आपके दिमाग में सबसे पहले आया होगा। लेकिन रुकिए! ऐसे कई पुरुष हैं जो इम्पोटेंट या फिर किसी तरह की कोई मेडिकल समस्या से ग्रसित नहीं होते हैं। लेकिन वो फिर भी अपनी पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं।

लेकिन इस स्थिति में आप दुविधा में फंस जाती होंगी। ये रिलेशनशिप कई मायनों में आपके लिए खास है लेकिन इंटरकोर्स के मामले में आपके लिए असफल है। आप इस असमंजस में खुद को पाती हैं कि क्या आपको इस रिश्ते से आगे बढ़ जाना चाहिए या फिर अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहिए।
रिश्ते को छोड़ कर आगे बढ़ जाने के ख्याल से आपको दुःख होता होगा और खुद को मतलबी किस्म का इंसान महसूस करती होंगी। वहीं अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को बनाए रखने का ख्याल भी आपको उत्साहित नहीं करता है क्योंकि भविष्य में भी आपको अपने शारीरिक रिश्ते में यही नतीजा देखने को मिलेगा। तो जब आपका बॉयफ्रेंड फिज़िकल रिलेशनशिप में कामयाब नहीं हो पाता तो आपको क्या करना चाहिए? जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।

उसे खुल कर बताने में कोई बुराई नहीं है
अगर आप ऑर्गज़्म तक नहीं पहुंच पाती हैं तो इस बारे में उन्हें बताएं। हो सकता है वो अगली बार इस मामले में कुछ कर पाए। अगर आप अपनी परेशानी के बारे में उन्हें नहीं बताएंगी तो उन्हें यही लगेगा की बेड पर सब कुछ ठीक है।

क्या ये रिश्ते को प्रभावित करेगा?
ये सवाल आप खुद से पूछें कि क्या आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ अपना आने वाला कल बिता सकती हैं जो आपको संतुष्टि के चरम तक ले जाने में सक्षम नहीं है। आप ज़िंदगी में क्या चाहती हैं ये आप पर निर्भर करता है। अगर ऑर्गज़्म पाना आपके लिए ज़रूरी नहीं है और आप अपने रिश्ते के बाकी पहलुओं से बहुत खुश हैं तो आप इस मुद्दे को दफन कर सकती हैं और चेहरे पर मुस्कान लिए रिलेशनशिप को जारी रख सकती हैं।

क्या उसने कभी कोशिश की है?
आप ऑर्गज़्म तक नहीं पहुंच पाती हैं, ये उन्हें बताने के बाद, क्या आपके बॉयफ्रेंड ने कुछ करने का प्रयास किया? क्या उसने आपको खुश करने के लिए कुछ नया ट्राई किया? नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन इस मामले में उनका प्रयास करना अच्छी बात है।
अगर आपका पार्टनर इस मामले को गंभीरता से लेता है और आपका ख्याल रखता है तो आज नहीं तो कल इस प्रयास में सफल हो जाएंगे। लेकिन उसने कभी कुछ करने की कोशिश ही नहीं की है तो आपको इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने की ज़रूरत है।

फोरप्ले में बिताएं ज़्यादा समय
अगर आपका रिलेशनशिप कई मायनों में अच्छा है और आपके पार्टनर ने ये साबित किया है कि वो आपकी ज़िंदगी का सबसे खास इंसान है तो आप दूसरी चीज़ों जैसे फोरप्ले करके ऑर्गज़्म तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।

क्या आप करती हैं नाटक?
क्या आप ऑर्गज़्म मिलने का नाटक करती हैं? तो ऐसा ना करें। क्योंकि ज़िंदगीभर ऐसा करके आप खुद भी डिप्रेस हो जाएंगी।

क्या आप उन्हें वक़्त देना चाहती हैं?
उनके साथ खुल कर बात करें और उन्हें आपकी बॉडी के प्लेज़र सेंटर को ढूंढ़ने का समय दें। हो सकता है कुछ वक़्त बाद वो बेहतर कर पाएं।

क्या आप सिर्फ दोस्त बनकर रहना चाहती हैं?
आप इस बारे में सोच सकती हैं। एक पुरुष मित्र और एक बॉयफ्रेंड में सिर्फ एक ही अंतर् होता है और वो है रोमांस। आप अपने पार्टनर के साथ हर तरह की ख़ुशी बांट सकती हैं लेकिन अपने पुरुष मित्र के साथ नहीं।
यदि आपका पार्टनर फिज़िकल रिलेशनशिप में कामयाब नहीं होता है तो क्या आप उस रिश्ते में उसके साथ रहना चाहेंगी या फिर उन्हें सिर्फ दोस्ती तक सीमित कर देंगी? ये फैसला आपके हाथ में है।



Click it and Unblock the Notifications