Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
नज़र मिलाने से कतराती है आपकी गर्लफ्रेंड?
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे आंखे मिलाने से कतराती है तो इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। इसके दो मतलब हो सकते हैं। वो आपको बहुत पसंद करती है या फिर पसंद नहीं करती है। क्या आप इस बात से हैरान हो रहे हैं कि अगर वो आपको पसंद करती है तो फिर नज़र मिलाने से क्यों हिचकिचाती है?
कई महिलाओं को आई कॉन्टैक्ट बनाने में शर्म महसूस होती है। उन्हें आपकी तरफ सीधे तौर पर देखना बहुत अजीब लग सकता है। या फिर वो अपने इस तरीके को ही अपने प्यार को जताने का ज़रिया मान लेती हैं। आप धैर्य रखें और इस बात से बिल्कुल दुखी ना हो कि वो आपसे नज़र नहीं मिलती है।

लेकिन ये बात भी गौर करने वाली है कि हर वो लड़की जो आपसे आंखों में आंखे डाल कर बात नहीं करती है वो चुपके चुपके आपके बारे में ही सोचती हो। वो ऐसा इसलिए कर सकती है क्योंकि वो आपको पसंद नहीं करती और आपकी मौजूदगी भी उसे रास नहीं आती।
पर कुछ ऐसी शर्मीली किस्म की लड़कियां होती हैं जो ऐसा करती हैं। दरअसल, आंखें ही प्यार और आकर्षण को एक दूसरे तक पहुंचाने का सबसे पहला ज़रिया बनते हैं। खासतौर से तब जब आप एक दूसरे के करीब ना बैठे हों।

फैक्ट #1
हो सकता है उसे सीधे आपको घूरने का आईडिया अच्छा नहीं लगता है। ऐसी भी संभावना है कि वो आपको तब देखती हो जब आपका ध्यान उन पर नहीं होता।

फैक्ट #2
आमतौर पर शर्माने वाली लड़कियां आपकी मौजूदगी में अपने ग्रुप के साथ रहना पसंद करती हैं इससे उन्हें कम्फर्टेबल महसूस होता है। आपके आसपास होने पर अकेले रहना उन्हें बहुत ज़्यादा अजीब फील कराता है।

फैक्ट #3
अगर वो आपको पसंद करती है तो वो आपको दूर से देखेगी लेकिन जैसे ही आप उसके नज़दीक जाने लगेंगे वो अपनी नज़र इधर उधर कर लेगी और ऐसे जताएंगी जैसे उन्होंने आपको वहां देखा ही नहीं।

फैक्ट #4
शुरुआती दौर में महिलाओं के लिए आई कॉन्टैक्ट बना पाना आसान नहीं होता है।

फैक्ट #5
लड़कियों के ग्रुप में सिर्फ उसे छोड़ कर बाकि सभी आपको देखती हैं और आराम से बात कर लेती हैं लेकिन उसके बावजूद वो ना आपसे बात करती है और नहीं आपकी तरफ देख पाती है तो ये इशारा करता है कि वो ऐसा करने में शर्म महसूस करती हैं।

फैक्ट #6
हां, मगर कुछ ऐसी लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो आपको पसंद करने के बाद भी आपको इग्नोर करती है। वो आपको दिल से प्यार करने के बावजूद फेसबुक या दूसरी सोशल साइट्स पर आपकी फोटो को लाइक नहीं करती है। वो बात करना चाहती हैं लेकिन फिर भी वो इसके लिए पहल नहीं करती हैं। उनकी शर्म या फिर कुछ ऐसा है जो उन्हें रोक देता है।

फैक्ट #7
अगर आप इस तरह की संकोची लड़की से बात करने की कोशिश भी करते हैं तो वो खुद को बहुत व्यस्त दिखाती हैं और इसकी वजह से आपको शक होता है। लेकिन कुछ शर्मीली लड़कियां एक लेवल तक इस तरह का बर्ताव करती हैं, जब तक वो अपनी शर्म और डर से बाहर नहीं निकल जाती हैं। उसके बाद सबकुछ सामान्य हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
