Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
ये टेक्स्ट मैसेज देख कर समझ जाएं वो आपको फ्रेंड ज़ोन करने वाली है
फ्रेंड ज़ोन अपने आप में ही एक अलग स्थिति है। एक तरफ आपको लगता है कि आप उसके बेहद करीब हैं। वो बस आपसे एक कदम की दूरी पर है लेकिन वहीं लड़की ऐसा कुछ सोचती ही नहीं।
वो आपको एक ऐसे ज़ोन में रखती है जहां से बहुत कम लोग ही निकल पाते हैं। वो आपसे आपकी दोस्ती के अलावा कुछ नहीं चाहती है। मगर बहुत से पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें इस सच्चाई को स्वीकार करने में समय लगता है।

कई लोग ऐसा होने पर और ज़्यादा कोशिश करते हैं जिससे वो आपको फ्रेंड ज़ोन से ही बाहर कर देती है और कुछ लोग चुपचाप इस हक़ीक़त को स्वीकार करके आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि मर्दों को ये एहसास ही नहीं होता कि वो उन्हें फ्रेंड ज़ोन कर चुकी है।
पुरुषों का अहंकार इस सच के बीच में आ जाता है और उन्हें ये मानने में बहुत मुश्किल होती है कि उस लड़की के साथ अब उनका कोई चांस नहीं है। इन मर्दों को खुद ही इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके अंदर अहं बहुत ज़्यादा है तो आप इस आर्टिकल में बताए मैसेज पढ़ सकते हैं जो एक लड़की किसी को फ्रेंड ज़ोन करने के दौरान भेज सकती है।

1. गुड नाईट!
ये एक सिंपल मैसेज लग सकता है लेकिन इसके अर्थ को जानने की कोशिश करें। आपको ऐसा लग सकता है कि उसने इंटिमेट होकर आपको गुड नाईट विश किया है लेकिन उन्होंने साथ में स्वीट ड्रीम्स लिखे बिना ये जता दिया कि आप उनके बारे में सपने में भी सोचे नहीं।

2. सॉरी। मैं काम में बिज़ी हूं। थोड़ी देर में टेक्स्ट करती हूं।
अगर वो लड़की सच में आप में इंटरेस्ट रखती है तो आपके मैसेज का जवाब देने के लिए वो ज़रूर वक़्त निकाल लेगी। अगर उनके मन में आपके लिए किसी तरह का कोई एहसास पैदा भी हो रहा है तो थोड़ी देर में वो जवाब दे भी देगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता और वो जवाब भी नहीं देती है तो इसका अर्थ समझ जाइए। आप इस बात पर भी गौर करें कि वो खुद से पहले मैसेज करके कभी भी बात की शुरुआत नहीं करेगी।

3. छोटे टेक्स्ट मैसेज
अगर वो अचानक से आपको सारी बात बताने के बजाय एकदम शॉर्ट में मैसेज भेजने लगी है तो ये आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर कोई लड़की आप में थोड़ी भी दिलचस्पी रखती है तो वो आपके लिए मैसेज लिखने में थोड़ा समय तो लगा ही सकती है।

4. मैं अभी मैसेज नहीं कर सकती। अपने दोस्तों के साथ बाहर हूं।
यही बात जब वो व्यस्त रहती है तब भी लागू होती है। अगर एक लड़की आपको दोस्त से बढ़कर मानती है तो वो समय निकाल कर आपको ज़रूर मैसेज करेगी। अगर वो आप में अपना भविष्य देखती है तो वो अपने दोस्तों को भी आपके बारे में बताएगी और उनसे आपके मैसेज का जवाब देने के लिए सलाह भी ले सकती है।

5. देरी से मैसेज के जवाब देना
मान लीजिए, आपने बुधवार को उन्हें मैसेज करके पूछा क्या वो शनिवार को आपके साथ बाहर डेट पर चल सकती है। लेकिन उसने रविवार को जवाब देते हुए लिखा, ओह! सॉरी, तुम्हारा मैसेज नहीं देख पाई। इस हफ्ते ऑफिस में बहुत काम था। तब तो ये पक्का इशारा है कि वो आपको फ्रेंड ज़ोन करने वाली है। जो लड़की आपको पसंद करती है वो आपके साथ बाहर जाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी या फिर कम से कम वो मैसेज का जवाब देने में चार दिन तो नहीं लगाएगी।

6. डेट को ग्रुप डेट में बदल देना
लड़कियां फ्रेंड ज़ोन करने का एक और तरीका जानती हैं और वो है आपके डेट के प्लान को ग्रुप डेट में बदल देने का। अगर आप शुक्रवार शाम के लिए उनसे मूवी और डिनर के लिए पूछें तो उनका जवाब हो सकता है कि वाह! बहुत अच्छा प्लान है। और कौन कौन आ रहा है?

7. जवाब में कहना- हाई, तुम कैसे हो?
जब भी आप कोई मज़ेदार टॉपिक लेकर उनसे बात करने की कोशिश करते हैं तो वो जवाब में बस कहती हैं हाई, तुम कैसे हो? इसे संकेत समझना चाहिए कि वो उस वक़्त आप से बात करने में इंटरेस्टेड नहीं है।

8. उनकी अस्पष्ट सहमति
अगर आपने उनसे कहीं बाहर चलने के बारे में पूछा है और उन्होंने अस्पष्ट तौर पर अपनी सहमति दे दी है तो भी आपको जल्दी उत्साहित होने की ज़रूरत नहीं है। उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर वो सच में आपको लेकर सीरियस होती तो आपके साथ बाहर जाने को लेकर खुश हो जाती और समय, तारीख और जगह भी फाइनल करती।

9. इमोजी और इमोशन की होने लगी कमी
उनके भेजे मैसेज पर थोड़ा गौर करें। यदि वो आपसे बात करने के दौरान खुश और फ़्लर्ट वाले इमोजी भेजती रहती हैं तो ये अच्छा संकेत है कि वो आपमें एक अच्छा साथी तलाश रही है। लेकिन वहीं इसके विपरीत उनके मैसेज में इमोजी और स्माइली की कमी होने लगी है तो अब आपको आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए।

10. वो करने लगी है आपके लिए ब्रो और बड्डी जैसे शब्दों का इस्तेमाल
किसी भी रिलेशनशिप में एक दूसरे को प्यार से किसी दूसरे नाम से बुलाना काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर ये दोस्त, पाल, ब्रो, बड्डी जैसे शब्दों पर आ चुका है तो समझ जाइए कि वो आपको फ्रेंड ज़ोन कर चुकी है। अगर इसकी बजाय वो आपको हनी, स्वीटहार्ट कह कर मैसेज करती है तब तो स्थिति ही कुछ और है।



Click it and Unblock the Notifications
