Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्यों कुछ लोग प्यार के चक्करों से रहते हैं कोसों दूर
एक स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि प्यार में पड़ने के लिए ज़्यादा समय लेने वाले लोगों में, कुछ ज़्यादा ही समझदार लोग शामिल हैं। ज़ाहिर है इसमें दूसरी केटेगरी के लोगों का नाम भी है जो प्यार करने में हिचकिचाते हैं। मगर इस स्टडी में खासतौर से इंटेलीजेंट लोगों पर फोकस किया गया जिन्हें अपना सच्चा प्यार ढूंढने में संघर्ष करना पड़ता है।

इस स्टडी में ये भी दावा किया गया है कि जिन लोगों का आईक्यू लेवल औसत से ज़्यादा है वो 30 के पार तक सिंगल रहते हैं और कई बार तो वो 40 का आंकड़ा भी छू लेते हैं।
इसके पीछे की वजह वो ये बताते हैं कि उन्हें अभी तक कोई दिलचस्प शख्स मिला ही नहीं जिसके साथ वो अपनी ज़िंदगी बिताने और सेटल होने के बारे में सोच सकें। आज इस लेख में जानते हैं कि आखिर लोग किस वजह से जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं।

वो सभी चीज़ों का विश्लेषण कुछ ज़्यादा ही करते हैं
अति बुद्धिमान या बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को ज़्यादा सोच विचार और चीज़ों को परख कर ही चैन मिलता है। जब वो किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके साथ भी यही रवैया अपनाते हैं। इस वजह से जब आप किसी व्यक्ति को लेकर ज़्यादा सोचते हैं तो आप उन्हें पसंद नहीं कर पाते हैं। आपकी इस आदत की वजह से कई बार सामने वाला व्यक्ति भी खुद आपको रिजेक्ट कर देता है।

प्यार का एहसास सीधे दिल से आता है
प्यार मोहब्बत के साथ एक ऐसा एहसास है जो कुछ जानता समझता नहीं है और ये सीधे किसी के प्रति दिल से खुद ब खुद निकलता है। मगर बुद्धिमान लोगों के लिए बेवजह की फीलिंग्स का कोई मतलब नहीं है। वो हर एक चीज़ के पीछे वजह तलाशते हैं। ये भी एक वजह है कि वो किसी के प्यार में गिरफ्तार होने में इतना वक़्त क्यों लेते हैं।

किसी के नज़दीक जाने में लेते हैं ज़्यादा वक़्त
आमतौर पर, इस श्रेणी में आने वाले लोग अपने बारे में खुलकर बात करने में भी काफी समय लेते हैं। इतना ही नहीं, जब तक ये किसी के साथ पूर्ण तरीके से सहज नहीं हो जायेंगे तब तक उनके करीब जाने में भी कतराते हैं।

कुछ ज़्यादा ही सावधानी बरतते हैं
पिछले रिलेशनशिप में मिली असफलता और गलतियों को दोबारा दोहराने से बचने के लिए ये लोग हर कदम सावधानी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं लेकिन ये अतिसावधान व्यवहार भी काम नहीं कर पाता है।

ये अकेले रहना ज़्यादा पसंद करते हैं
ज़्यादातर लोग जो औसत से ज़्यादा बुद्धिमान होते हैं वो जब तक अपने पसंद का पार्टनर नहीं ढूंढ लेते हैं तब तक अकेले रहना ही पसंद करते हैं।

वो लोगों को काफी बोरिंग लगते हैं
कई मौकों पर दूसरे लोग उन्हें एक बोरिंग और नीरस व्यक्ति के रूप में जज करते हैं और यही वजह है कि पार्टनर तलाश करने के उनके अवसर कम हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications