Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ये संकेत बताते हैं आपको ब्रेकअप नहीं, ब्रेक की है ज़रूरत
किसी रिलेशनशिप में आने के बाद हमेशा एक दूसरे के साथ, खुश और प्यार में रहने का एक अजीब दबाव होता है। काफी हद तक इसमें मीडिया का एक बड़ा रोल है जो प्यार को हमेशा बिना किसी उतार चढ़ाव के परफेक्ट दिखाता है।
फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी दिखाई जाती है जिसे देखकर लगता है कि दूसरों का रिलेशनशिप कितना अच्छा है और हमारा खुद का रिश्ता भी ऐसा ही होना चाहिए। असल ज़िंदगी में आपको ये बात समझने की ज़रूरत है कि हक़ीक़त में परफेक्ट रिश्ता नहीं मिल पाता है और अगर आप उसे परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो उसके लिए वक़्त की ज़रूरत है।

मगर इस सफर के दौरान अपने पार्टनर और रिलेशनशिप से ब्रेक लेने का मन करना सामान्य बात है। यहां तक कि कई रिलेशनशिप एक्सपर्ट इस बात की सलाह दे चुके हैं कि रिश्ते में जुड़ाव बनाये रखने के लिए कभी कभार एक दूसरे से दूर रहें। ऐसा करके आप एक दूसरे को खुद के लिए स्पेस देते हैं।
रिलेशनशिप में ऐसे कई मोड़ आते हैं जब आप बहुत ज़्यादा टेंशन और दबाव का अनुभव करते हैं। जब भी आपके साथ ऐसा हो तब एक दूसरे को कुछ वक़्त खुद के लिए समय दें और दूर रहें। आपको अपना रिश्ता खत्म करने की ज़रूरत नहीं है। एक दूसरे पर भरोसा और फीलिंग्स को बढ़ाने का समय है। अपने रिश्ते को बड़े कैनवास पर देखने की कोशिश करें ना कि छोटी नोकझोंक को तूल दें।
आप नोटिस करेंगे कि इस लिस्ट में बताये गए संकेत आपके रिलेशनशिप में आए हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अपने रिश्ते को खत्म करने की नहीं बल्कि एक छोटे से विराम की ज़रूरत है।

1. आप एक दूसरे के साथ कनेक्ट कर पाने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं
रिलेशनशिप में एक वक़्त ऐसा भी आता है जब लगता है की दो लोगों के बीच का रस खत्म हो गया है। जब आप लगातार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं तब आप दूसरों से कुछ सिखने या फिर चीज़ों को नए नज़रिए से देखने का मौका खो देते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कनेक्ट हो पाने में भी थकावट का अनुभव करते हैं। लेकिन एक छोटा सा ब्रेक फिर से आपके रिश्ते को एक नई ऊर्जा से भर देगा।

2. आप जिन चीज़ों को पसंद करते थे उन्हें देखकर होने लगी है चिढ़
ये सामान्य बात है। किसी भी रिलेशनशिप में ऐसा होता है। अपने पार्टनर से जुड़ी जिन चीज़ों को देखकर पहले आपको खुशी मिलती थी अब वही चीज़ें आपको परेशान करती हैं। ये कई सारे रिलेशनशिप में होता है। आप दोनों के बीच थोड़ी सी दूरी आपकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ ला सकता है। इससे रिश्ते को समझने में भी आपको मदद मिलेगी।

3. आप पार्टनर के साथ फिर से जुड़ने के बारे में सोचते हैं
जब आपके दिमाग में अपने पार्टनर के साथ रीकनेक्ट होने की बात आ जाती है तो इसका मतलब साफ़ है कि आप उनसे ब्रेकअप नहीं चाहते हैं। आप फिर से उन अच्छे पलों को जीने की इच्छा करने लगते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आप अपने रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने की चाहत रखते हैं और इसके लिए आपको थोड़े समय की ज़रूरत है।

4. आप अपने रोमांस को लेकर बात करने की स्थिति में हैं
आप ब्रेकअप की तरफ नहीं जा रहे हैं इसका एक बड़ा संकेत है कि आप दोनों चीज़ों को लेकर बात करने के लिए राज़ी है और आप अपने रोमांस को लेकर भी चर्चा करते हैं। अगर आप एक वयस्क और समझदार व्यक्ति की तरह अपनी परेशानियों पर चर्चा करेंगे तो रिश्ते के फिर से बेहतर हो जाने की संभावना बढ़ जाती है।

5. आप अकेले में वक़्त बिताने की रखते हैं चाहत
आप रिलेशनशिप में आ गए हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप व्यक्तिगत तौर पर खुद को भुला देंगे। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने ही रिश्ते से घुटन होने लगती है और इसमें आपके रिलेशनशिप की ही गलती हो ऐसा ज़रूरी नहीं है। अगर आपका मन अकेले वक़्त बिताने का है तो इस स्थिति के बारे में अपने पार्टनर से बात करें, घबराये नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
