Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
रिलेशनशिप में रहकर सोशल मीडिया पर ना करें ऐसी गलतियां
हम में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जो सोशल मीडिया का विरोध करते हैं और कहते हैं कि उनका फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम आदि से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि सोशल मीडिया का असर हमारे जीवन और सोसाइटी पर पड़ता है।
इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव नज़र आता है। इसका इस्तेमाल करके आप नयी चीज़ों और ट्रेंडिंग विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं कई बार लोग अपनी भड़ास या व्यक्ति विशेष को लेकर अपने कटु विचार देने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

आप रिलेशनशिप हैं और आप अपने पार्टनर के साथ बिताये खूबसूरत तस्वीरों या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं तो ये ये लेख आपके लिए है। अगली बार रिलेशनशिप से जुड़ा ऐसा कुछ भी पोस्ट करने से पहले एक बार विचार कर लें।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के सुझाव के मुताबिक यदि आप अपने रिश्ते को बचाये रखना चाहते हैं तो कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें आपको सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए। यहां आपको कुछ चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें इंटरनेट में डालने से बचना चाहिए।

1. आपकी सेक्स लाइफ
आपकी सेक्स लाइफ का सरोकार सिर्फ आपसे है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में आप दुनिया को बताते फिरें। आप इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रिलेशनशिप के इंटिमेट पहलू प्राइवेट ही रहें।

2. अपने पार्टनर की प्राइवेट जानकारियां
किसी वजह से इन्हें 'निजी जानकारी' कहा गया है। किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का प्रचार नहीं करना चाहिए। आपको अपने पार्टनर के मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या, आर्थिक परेशानी, किसी तरह का भय, स्ट्रेस आदि के बारे में सोशल मीडिया में प्रचार नहीं करना चाहिए।

3. रिलेशनशिप में आप दोनों के बीच हुए झगड़े
अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कभी कभार लड़ाई झगड़े भी होते होंगे और ये बिल्कुल सामान्य बात है। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है। परेशानी तब खड़ी होगी जब आप इनके बारे में सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू कर देंगे। ये आप दोनों के बीच की तकरार को शांत करने में मदद नहीं करने वाला है इसलिए ऐसा कदम ना उठाएं।

4. प्राइवेट और इंटिमेट फोटोज
इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले अपने पार्टनर की रज़ामंदी ज़रूर ले लें। अगर आपके पार्टनर ने सिर्फ आपके लिए कोई तस्वीर भेजी है तो वो बिल्कुल नहीं चाहेंगी कि आप उन्हें सोशल मीडिया पर डाल दें।

5. अपने पार्टनर के बारे में कोई मज़ाक
पार्टनर के साथ हंसी मज़ाक करना और उनकी खिंचाई करना ठीक है। ये कई मायनों में आप दोनों के रिलेशनशिप को मज़बूत बनाता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि दुनिया के सामने आपको ऐसा करने का लाइसेंस मिल गया है। इससे आपके रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

6. टारगेट करके कमेंट करना
कई बार रिश्ते में बुरा वक़्त भी आ जाता है। गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं जो आपको अंदर तक झकझोर देती हैं। लेकिन इससे भी आपको खुद ही उबरना है इसके लिए सोशल मीडिया पर जाकर अपने पार्टनर को टारगेट करके लंबे लंबे पोस्ट लिखने की कोई ज़रूरत नहीं है।

7. अटेंशन पाने के लिए पोस्ट या अपडेट
किसी को भी ऐसे लोग पसंद नहीं आते हैं जो सिर्फ अटेंशन पाने के पीछे भागते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ना करने में ही भलाई है।

8. अपने पार्टनर या फिर उनके एक्स को लेकर नकारात्मक कमेंट
सबसे आखिर में आप अपने पार्टनर या फिर उनके एक्स को लेकर कोई भी नेगेटिव कमेंट करने से बचें। आपको अपने जीवन में कुछ लोगों से परेशानी हो सकती है लेकिन उन परेशानियों के हल के लिए सोशल मीडिया का प्लेटफार्म नहीं है। आपको ऐसे मौकों पर समझदारी दिखानी होगी।



Click it and Unblock the Notifications