Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर करते रहेंगे ये काम तो हमेशा के लिए रह जाएंगे सिंगल
आप उम्र का एक अच्छा खासा पड़ाव पार कर चुके हैं। आप छुट्टी के दौरान बाहर जाने के लिए अपने दोस्तों को कॉल करते हैं लेकिन वो खुद अपनी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने का प्लान बना चुके होते हैं। आप हर बार यही वजह सुन सुनकर थक चुके हैं।
ग्रुप में सभी डेटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपके अलावा हर कोई किसी ना किसी रिलेशनशिप में है। आप भी अपने सिंगल स्टेटस को बदलना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कैसे। आपको नहीं पता कि आपको क्या करना चाहिए। निश्चित तौर पर आप ये नहीं जानते हैं कि अपनी रोमांटिक लाइफ में कामयाब होने के लिए आपको क्या करने की जरूरत है।

इस मामले में आप अकेले नहीं हैं जो अपने प्यार की तलाश में हैं। आपके जैसे और भी कई लोग हैं। मगर हकीकत ये है कि सबके सिंगल होने के पीछे वजह अलग अलग है। रिलेशनशिप में आने के लिए कोई फार्मूला नहीं है। आपको कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं।
एक अच्छे और सच्चे रिलेशनशिप के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप डेटिंग के दौरान कुछ चीजों से दूर रहें। लोगों की कुछ ऐसी बुरी आदतें होती हैं जो सामने वाले को पसंद नहीं आती हैं। हमने यहां एक लिस्ट तैयार करने की कोशिश की है जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए, तब शायद आप एक रिलेशनशिप में आगे बढ़ पाएंगे। अगर इन कामों को आप करना बंद नहीं करेंगे तो आपको सिंगल बने रहने से कोई नहीं रोक पायेगा।

1. आपकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती है
एक रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से कुछ डिमांड रखना आम बात है। आपको इस मामले में अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाना होगा। आपको स्थिति के अनुसार खुद को ढालना आना चाहिए। आप हर मौके पर अपना हुक्म नहीं चला सकते हैं।

2. आपकी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं
आप अपनी अपेक्षाओं को थोड़ा मैनेज करें। आपको देखना चाहिए कि आप अपने पार्टनर और रिलेशनशिप से क्या उम्मीद रख रहे हैं। आपको समझना होगा कि इस रिलेशनशिप में आप दोनों बराबर के भागीदार हैं और आप दोनों की कुछ सीमाएं भी हैं।

3. आपको नहीं लगता खुद में किसी भी तरह का बदलाव लाने की है कोई जरूरत
आप बस अपनी नजरों में परफेक्ट हैं। आपके कई ऐसे पहलू हैं जिसमें और बेहतरी की जरूरत है। मगर आपको लगता है कि अपनी बुरी आदतों में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं और जिंदगी ऐसे ही चलती रहेगी।

4. आप ऐसे लोगों को डेट करते हैं जो आपके लिए ठीक नहीं होते
कई बार लोग डेटिंग के दौरान गलत लोगों का चुनाव करते हैं। ऐसी गलती वो एक बार नहीं, बार बार करते हैं, जिस वजह से चीजें आगे नहीं बढ़ पाती हैं। आपको इस चक्र से बाहर निकलना होगा। आप अपने जोन से बाहर के लोगों के साथ सम्पर्क बढ़ाने की कोशिश करें।

5. इशारों की भाषा नहीं समझते
आपको आत्म जागरूक होना पड़ेगा। आपको पता होना चाहिए कि आप अपने साथ वाले व्यक्ति को किस तरह प्रभावित करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको उनके द्वारा दिए संकेतों को समझने में भी दिक्कत होगी।

6. डेटिंग के लिए आप अपनाते हैं निराशावादी सोच
डेटिंग करना आसान काम नहीं है। मगर ये उतना डरावना काम भी नहीं है। अगर आप हर रिश्ते में ये सोचकर आगे बढ़ते हैं कि अंत में तो ये खत्म ही होना है तो आपको अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है।

7. आपको लगता है कि रिलेशनशिप के लिए सिर्फ प्यार काफी है
रिलेशनशिप के लिए सिर्फ प्यार का होना काफी नहीं है। आपको इस बात का पता लगाने की जरूरत है। आप दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपका रिलेशनशिप इसके आधार पर सफल हो जाएगा।

8. आपको लगता है कि आपकी डेटिंग की उम्र निकल चुकी है
प्यार की तलाश करने वाला व्यक्ति कभी बूढ़ा नहीं होता है। भले ही आप 30, 40, 50 या फिर इससे भी ज्यादा उम्र के हों, प्यार के लिए एक कोशिश तो की ही जा सकती है। आपको सिर्फ खुद पर यकीन करना है और अपने दिल के रास्ते को खुला रखना है।

9. आप बहुत जल्दी हिम्मत हार जाते हैं
प्यार हमेशा परफेक्ट नहीं होता है। हो सकता है इस दौरान आपका दिल टूटे और कुछ निराशा भी हाथ लगे। मगर इन सब से आपको हार नहीं माननी चाहिए। इन झटकों से आपको अपना रास्ता बदलने की जरूरत नहीं है।

10. आप डेटिंग को बहुत ज्यादा उलझा देते हैं
जब आप किसी को डेट कर रहे हों तब चीजों को बहुत ज्यादा उलझाने की जरूरत नहीं है। आपको जागरूक रहना होगा ताकि स्थिति के अनुसार आप अपना अगला कदम उठाएं। मगर आपको स्थिति को मुश्किल नहीं बनाना है। आप चीजों को लेकर बहुत ज्यादा ना सोचें।

11. आपको लगता है आपकी सारी परेशानियों का हल सिर्फ प्यार है
प्यार हर मर्ज की दवा नहीं है और आपको ये बात समझनी होगी। आप जितनी जल्दी इस बात को स्वीकार करेंगे ये आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आप ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि प्यार आपकी सारी समस्याओं को ठीक कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications
