Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
इन कारणों से मर्द भी कर सकते हैं इंटरकोर्स के लिए इंकार
ये एक तरह का मिथ है कि पुरुष हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही उन्हें समझा जाता है कि वो सिर्फ एक सेक्सुअल एनिमल हैं जिसके दिमाग में दूसरी कोई चीज नहीं आती है।
ये बात भी सच है कि पुरुष हर बार शारीरिक संतुष्टि के लिए संबंध नहीं बनाता है। बहुत सी महिलाएं इस बात से परेशान होंगी कि उनका पार्टनर अब उनके साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने में क्यों दिलचस्पी नहीं ले रहा है। और शायद आप भी उसमें से एक हो सकती हैं।

आप ये सोचती होंगी कि अब उनको आप अट्रैक्टिव नहीं लगती हैं। आप उन्हें पहले जितनी खूबसूरत और दिलकश नहीं लगती हैं। आपके जेहन में ये भी बात आ सकती है कि आप मोटी होती जा रही हैं, इस कारण वो आपको नहीं देख रहे हैं।
खैर, हर बार ये वजह हो, ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे कई सारे कारण हैं जिनकी वजह से एक आदमी इंटरकोर्स के लिए मना कर सकता है। आपको अपने सोचने के दायरे को थोड़ा बढ़ाना होगा।

1. अपनी परफॉरमेंस को लेकर असुरक्षित और चिंतित हों
कई बार पुरुष बहुत जल्दी या फिर बहुत देर से इजेक्यूलेशन की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार वो इरेक्टाइल डिस्फंशन से पीड़ित होते हैं। कुछ पुरुष बेडरूम में अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित रहते हैं।
इन परेशानियों के बारे में सोच कर पुरुषों का आत्मविश्वास कम हो जाता है और वो सेक्स करने से बचने लगते हैं। पुरुषों के लिए इंटरकोर्स एक बड़ी चीज है और यदि वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं तो इससे दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।
अगर ये समस्या है तो आपको अपने पार्टनर को यकीन दिलाना होगा कि उन्हें असुरक्षित महसूस करने की कोई जरूरत नहीं है। इंटिमेसी के दौरान उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाएं।

2. वो हर बार पहल करके थक गए हों
क्या कभी शारीरिक संबंध बनाने के लिए खुद से पहल करने के बारे में सोचा है? आपका पार्टनर अब आपके साथ पहले जैसा समय नहीं बिता रहा है और आपको इस बात से तनाव हो रहा है। हो सकता है वो हर बार खुद पहले सेक्स के लिए पहल करके थक गया हो।
क्या पता पूर्व में ऐसा हुआ हो कि उन्होंने सेक्स की शुरुआत करनी चाही और आपने किसी वजह से उन्हें मना कर दिया हो। इस बात की भी संभावना है कि इस वजह से उनके ईगो को चोट पहुंची हो। वो आपके मना करने की वजह समझ रहा हो लेकिन आखिर उसके अहम पर बात आयी है।
इस वजह से वो हर बार इसकी शुरुआत नहीं करना चाहता है। इसका समाधान करने के लिए आपको पहल करनी होगी। आप उन्हें ये एहसास कराएं कि जितना वो आपको चाहते हैं आप भी उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हैं।

3. अपने करियर और नौकरी में ही तल्लीन हो
कई बार एक शख्स अपने प्रोफेशनल लाइफ में ही खो जाता है और उसकी सारी भावनात्मक ऊर्जा उसी में लग जाती है। यदि ऐसा होता है तो रिलेशनशिप के लिए उसके पास कोई भावना नहीं बच पाती है। उसे दफ्तर के काम में ही एक अलग सुख मिलने लगता है। शारीरिक संबंध से मिलने वाली खुशी को वो प्रमोशन, बोनस, इनकम और अपनी तरक्की में पाने लगता है।
अगर आप अपने पार्टनर को वापस पाना चाहती हैं और उनका ध्यान इस रिलेशनशिप की तरफ लाना चाहती हैं तो आपको उनके साथ बैठकर बात करने की जरूरत है। उन्हें समझाना होगा कि रिलेशनशिप में इसकी भी अहमियत है।
आप ये सुनिश्चित करें कि आप उनके विरुद्ध नहीं जा रही हैं। करियर में आगे बढ़ने के उनके फैसले की आप कद्र करती हैं लेकिन वो रिलेशनशिप में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते हैं।

4. सेक्स ड्राइव हो रही है लो
कई पुरुषों के जीवन में ऐसा समय भी आता है जब उनके अंदर शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम होने लगती है। शरीर में लिबिडो लेवल के कारण व्यक्ति में सेक्स की इच्छा बनी रहती है। अगर पार्टनर की बायोलॉजी ही साथ नहीं दे रही है तो ये चिंता का विषय है। लिबिडो लेवल के कम होने के कारण वो इंटरकोर्स से दूरी बना रहा है इसलिए नहीं कि वो आपको पसंद नहीं करता है।
इस समस्या का हल निकालने के लिए आपको उनसे बात करनी होगी। आप अपनी जरूरतों के बारे में उन्हें बताएं और आवश्यकता हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
