Latest Updates
-
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय
क्यों एक्स के पास वापस जाने से मना करते हैं लोग?
अगर आप अपने बीते हुए कल को नहीं भुला पाए हैं तो वापस अपने एक्स के पास जाना क्या सही फैसला होगा? अगर आप अपने पूर्व पार्टनर को याद कर रहे हैं तो क्या उनके पास लौट जाना ही अच्छा आईडिया है? अगर इस तरह के सवालों से आप इमोशनली कमजोर बन रहे हैं तो आपको अपने ही विचारों और भावनाओं का निरीक्षण करने की जरूरत है।
क्या आप सच में एक बार फिर अपने एक्स के साथ अपने प्यार को रौशन करना चाहते हैं? क्या उन्हें एक और मौका देना सही है। हर एक रिलेशनशिप को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए प्यार, देखभाल और इमोशन की जरूरत होती है।
मगर रिश्ता यदि एक बार टूट जाए तो उसे फिर से जोड़ पाना और पुरानी स्थिति में ला पाना बहुत मुश्किल होता है। इस लेख में बताई बातों को पढ़कर आपको भी लगेगा कि अपने एक्स के पास वापस जाना अच्छा विचार नहीं है।

1. लोग बदलते नहीं हैं
लोग कुछ खास विशेषताओं के साथ जन्म लेते हैं और कई बार उनकी आदतों को बदल पाना बहुत मुश्किल होता है। हो सकता है कि उनकी किसी खास आदत या हरकत की वजह से ही आपका ब्रेकअप हुआ हो। अगर आपको लगता है कि एक अंतराल के बाद वो बदल गए हों या फिर उनकी आदत में बदलाव आया है तो आप या तो बहुत ज्यादा आशावादी हैं या फिर आप खुद को बेवकूफ बना रहे हैं क्योंकि लोग नहीं बदलते हैं।

2. पिछली घटनाएं आपको परेशान करेंगी
एक्स के पास जाने का विचार सही नहीं है क्योंकि जिन घटनाओं की वजह से आपका रिलेशनशिप ब्रेकअप की कगार पर पहुंचा वो आपको फिर परेशान करेंगी। आपको डर लगा रहेगा कि फिर से वो स्थिति या घटना दोबारा सामने ना आ जाए।

3. रिश्ते में सरप्राइज जैसा कुछ नहीं होगा
हर रिश्ते की शुरुआत में एक खुशनुमा दौर रहता है। एक दूसरे को खुश करने के लिए सरप्राइज देना आदत में शुमार हो जाता है। लेकिन जब आप ब्रेकअप के बाद रिलेशनशिप में साथ आते हैं तब इस सरप्राइजिंग तत्व की कमी हो जाती है। आपको जल्द ही ये एहसास होने लगेगा कि एक्स के पास लौट कर आना सही फैसला नहीं था।

4. आपके ब्रेकअप के पीछे एक कारण था
जब आपने अपने रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला लिया था तब जरूर कोई बहुत बड़ा कारण रहा होगा। रिलेशनशिप में वापस आने के बाद आज नहीं तो कल वो वजह फिर से उभर कर सामने आ जाएगी और आपको दुख पहुंचाएगी।

5. वापस जाने का फैसला है गलत
एक्स के पास लौटने का निर्णय लेने के लिए काफी सोच विचार की जरूरत है। अगर आप सिर्फ खुद को अकेलेपन और बोरियत से बचाने के लिए उनके पास जाना चाहते हैं तो ये गलत है। खुद को खुश रखने के लिए आप दूसरे विकल्प ढूंढ सकते हैं।

6. उम्मीदों में आ जाएगा बदलाव
अपनी दूसरी पारी में आप रिलेशनशिप से कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं रख पाएंगे। आप चीजों को हर तरह से परफेक्ट रखने की कोशिश करेंगे ताकि कुछ गलत ना हो जाए। इस दबाव के चलते आपको एहसास होगा कि दोबारा इस रिश्ते में आना सही नहीं था।

7. हो सकती है ईर्ष्या
किसी भी रिलेशनशिप में पार्टनर को एक हद तक जलन महसूस होना सामान्य है। जब आप दोनों का ब्रेकअप हुआ था तब संभावना है आपके पार्टनर की नजदीकी किसी के साथ बढ़ गई हो। रिलेशनशिप में वापस आने के दौरान आपने शायद इस पहलू पर ध्यान नहीं दिया हो लेकिन बाद में इस बारे में जानकार आपको दुख होगा और आप के अंदर असुरक्षा की भावना भी बढ़ जाएगी।

8. आपका एक्स दुनिया का आखिरी इंसान नहीं है
इस बात को ध्यान में रखें कि आपका एक्स दुनिया का आखिरी इंसान नहीं है जो आपको खुश रख सकता है। रिश्ता खत्म होने के बाद हो सकता है कि आपको महसूस हो कि दुनिया में कुछ बचा ही नहीं है। लेकिन आपको ऐसे विचारों से उबरना होगा और किसी बेहतर शख्स की तलाश करनी होगी जो आपको समझ सके।
अब खुद इस बात का फैसला करें कि एक्स के पास वापस जाना सही है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications