Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
प्यार के बदले नहीं मिल रहा प्यार, तो क्या करें
किसी की जिंदगी में अनचाहा इंसान बनना काफी दुःख देता है और खासतौर से तब जब वो व्यक्ति आपका पार्टनर हो। आप उस शख्स के प्यार में डूबे रहना चाहते होंगे क्योंकि आपको यकीन है कि भविष्य में वो आपका ख्याल रखने के लिए मौजूद रहेगा। लेकिन हर बार जैसा सोचा जाता है चीजें वैसी आगे नहीं बढ़ती हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं कई बार उससे बदले में प्यार नहीं मिलता है। जिसके साथ ऐसी स्थिति होती है, वो इंसान खुद को काफी बदकिस्मत समझता है।
आप बहुत शिद्दत से किसी व्यक्ति के साथ अपना जीवन बिताने की चाह रखते हैं लेकिन वो उत्साह आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में नजर नहीं आता है। ये बात सभी जानते हैं कि किसी रिलेशनशिप को कामयाब बनाने के लिए दोनों तरफ से कदम बढ़ाने की जरुरत होती है।

जब आप किसी के साथ रिश्ते में आते हैं तो शुरुआत में आपको एक दूसरे की सभी चीजें अच्छी लगती हैं लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति वैसी नहीं रहती है।
हो सकता है आप खुद भी उस स्थिति में पहुंच चुके हों। आपने अपना सारा समय सिर्फ अपने पार्टनर के लिए दिया लेकिन आपको उसी तरह का जवाब उनसे नहीं मिला और अब आप असमंजस की स्थिति में खुद को पाते हैं ऐसे में ये लेख शायद आपकी मदद कर सकता है।
अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं तो इस आर्टिकल से आप कुछ टिप्स ले सकते हैं। सबसे पहले तो ये जानने की कोशिश करें कि क्या सच में आप अपने पार्टनर के लिए एक अनचाहे शख्स बन गए हैं।
1. आपको महसूस हो कि पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहा है।
2. आपको जितना मिलता नहीं उससे ज्यादा आप रिश्ते में दे रहे हैं।
3. कडलिंग के दौरान आपके पार्टनर को अच्छा नहीं लगता और कई बार वो चिढ़ जाते हैं।
4. आपका पार्टनर दूसरों के साथ फ़्लर्ट करता है।
5. आपका पार्टनर आपके साथ बहुत मुश्किल ही वक्त बिताता है।
6. बेडरूम में वो पैशन नहीं दिखाता है।
7. आप जब भी पार्टनर का फोन देखें तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता।
8. वो आपसे बहुत ज्यादा झूठ बोलने लगे हैं।
9. आप रिलेशनशिप में होकर भी खुद को अकेला महसूस करते हैं।

ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?
आप खुद को एक अच्छी स्थिति में नहीं पाते हैं। हकीकत से मुंह मोड़ने का कोई मतलब नहीं है। आपको समझना होगा कि ये वो प्यार नहीं है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं। जब सामने से खुद सच्चाई चल कर आएगी तब शायद आपको और भी ज्यादा दुःख होगा। दोनों ही सूरतों में दर्द ही आपको मिलेगा।

खुद को माफ करें
सबसे पहले इस रिश्ते में आने के लिए खुद को माफ करें। इस रिश्ते से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करें। जल्दबाजी ना दिखाएं। आपके जैसे और भी बहुत लोग जीवन में खुद को इस परिस्थिति में देख चुके हैं लेकिन उन्होंने भी इससे निकलने का प्रयास किया। आपको जितना समय लेना है लें।

अकेले इस बोझ को सहने की जरूरत नहीं
आपको समझना होगा कि ये ऐसा बोझ नहीं है जिसे आप अकेले ही सहन करें। आप उन लोगों का साथ ले सकते हैं जो आपसे प्यार करते हैं। इस रिश्ते में कामयाब ना होने का मतलब ये नहीं है कि आपके जीवन में आपसे प्रेम करने वाले लोग नहीं है।

बनाएं दूरी
आप अपने पार्टनर से दूरी बनाना शुरू कर दें। आप तब तक इस रिश्ते से नहीं निकल पाएंगे जब तक आप खुद उनसे दूरी बनाने का फैसला नहीं लेते। यदि आप उससे सच में प्यार करते हैं तो आप खुद को उनपर जबरदस्ती थोपने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।

खुद को समय दें
देखें की इस रिश्ते से बाहर भी आपकी दुनिया है। अगर आपको लगता है खुद पर फोकस करने के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत है तो भी आप एक्स्ट्रा समय ले सकते हैं। अपने पैशन को समय दें। कुछ नई हॉबी क्लास जॉइन कर लें। दुनिया को अपने नजरिये से देखें। जब आपको लगे कि आप किसी नए शख्स के साथ के लिए तैयार हैं तो बेझिझक इस ओर कदम बढ़ाएं।

प्यार पर रखें विश्वास
एक बार खराब अनुभव हो जाने से आपको हार नहीं माननी चाहिए। आपको प्यार की शक्ति पर भरोसा रखना चाहिए। ये सारे दुःख को कम कर सकता है। आप खुद को यकीन दिलाएं कि लोगों को आपसे प्यार है।

बवंडर में ना फंसे रहें
प्यार में किसी व्यक्ति द्वारा रिजेक्ट हो जाने पर बुरा लगता है। लेकिन इसके लिए खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है। हार मानकर बैठ जाने में कोई महानता नहीं है। पुरानी बातों पर आंसू बहाने से बेहतर है कि आप उस स्थिति से खुद को बाहर निकालें।



Click it and Unblock the Notifications
