Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्टडी: बस इस एक शब्द के इस्तेमाल से मजबूत बन सकता है आपका रिश्ता
क्या आपने कभी इस तरफ ध्यान दिया है कि आप अपने पार्टनर से या पार्टनर के बारे में जिस तरीके से बात करते हैं उसका असर भी आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है? किसी चर्चा के दौरान आप अपने रिलेशनशिप से जुड़ी कोई बात करने के जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वो आपके सोचने की प्रक्रिया को दर्शाता है। ये भी दिखाता है कि आप अपने पार्टनर से कैसा व्यवहार करते हैं और आप दोनों के बीच का रिश्ता कैसा है। अब तो साइंस ने भी इस बात को माना है।

स्टडी में सामने आया ये शब्द
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया में हुई रिसर्च के मुताबिक जो कपल 'मैं' के बजाय 'हम' का इस्तेमाल करते हैं वो अपने रिश्ते में ज्यादा खुश रहते हैं। वो रिलेशनशिप में खुद को पार्टनर के करीब पाते हैं।

जानें स्टडी के बारे में
रिसर्चस ने 30 स्टडी का अध्ययन किया और इसमें कुल मिलाकर 5,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस रिसर्च से जुड़े जानकारों ने सावधानीपूर्वक उनके व्यवहार, रिलेशनशिप में उनकी खुशी और साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जांच की।

मिला ये निष्कर्ष
इस स्टडी से ये बात तो साफ हो गई कि जो कपल अपने पार्टनर को भी बातचीत में शामिल करते हुए 'हम' का इस्तेमाल करते हैं वो अपने रिलेशनशिप में ज्यादा खुश रहते हैं।

कैसे करता है ये काम
दरअसल 'हम' का प्रयोग करने से रिश्ते में एक दूसरे के ऊपर निर्भरता का भाव आता है और ये संकेत देता है कि पार्टनर एक दूसरे का साथ देते हैं। ये बताता है कि बातचीत के दौरान जब भी रिलेशनशिप की बात आती है तो उन्हें अपने पार्टनर का ध्यान रहता है। अपने प्यार के साथ वो अपनी जिंदगी बिताकर खुश हैं।

जानकारों की राय
इस विषय पर बात करते हुए एक रिसर्चर ने कहा कि इन सभी शोधों को एक साथ एक बड़े नजरिये से देखते हैं। हम इसे एक संकेत के तौर पर देख सकते हैं जो रिलेशनशिप में एक दूसरे पर भरोसा और सकारात्मकता को दिखाता है। ये उस समय पॉजिटिव ढंग से काम करता है जब पार्टनर तनाव या विवाद में हो।

रिश्ते में अपनाकर देखें ये सलाह
इस स्टडी से रिलेशनशिप में एक मामूली लेकिन काम का टिप मिलता है और वो ये है कि आप 'मैं' के बजाए 'हम' का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। आप पार्टनर को जितना शामिल करेंगे उतना ही आपका रिलेशनशिप भी मजबूत होगा। अब अगली बार मैं घर खरीदने के बारे में सोच रहा हूं या मैं अपनी ट्रिप के लिए पैसे बचा रहा हूं कि जगह 'हम' का प्रयोग करें। अब तो स्टडी से 'हम' शब्द की अहमियत साबित भी हो गयी है, एक बार आप खुद भी ट्राई करके देखें।



Click it and Unblock the Notifications
