Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके प्यार में पागल आदमी ही करेगा ये पांच काम
रिलेशनशिप में लड़कियों को इस बात पर यकीन करने में वक्त लग जाता है कि सामने वाला शख्स सच में उनसे प्यार करता है और वो फिजिकल रिलेशनशिप ही उसका मकसद नहीं है।
जब किसी व्यक्ति को सच में ऐसी कोई पार्टनर मिलती है जिसके साथ वो समय बिताकर अच्छा महसूस करता है और रिश्ते में आगे बढ़ने के बारे में सोचता है, वहां शारीरिक संबंध बनाने की बात उसके लिए सेकेंडरी हो जाती है। प्यार किसी भी इंसान को बदल कर रख सकता है।

लड़कियों के लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात और कुछ नहीं होती कि उसका पार्टनर उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता है। आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और ये जानना चाहती हैं कि सच में आपका पार्टनर आपसे बेइंतहा प्यार करता है तो उनकी इन पांच बातों पर गौर करें। आपको खुद ही अपने सवालों का जवाब मिल जाएगा।

1. आपकी सबसे खराब परिस्थिति में भी करता है आपसे प्यार
अगर आप अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं और उस वक्त भी कोई शख्स आपसे प्यार जताता है तो उसे अपनी जिंदगी से जाने ना दें। ऐसी स्थिति में ही आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है। जब रिलेशनशिप में चीजें ठीक चल रही हों तब प्यार जताना और केयर करना सामान्य है। लेकिन जब आप बुरे दौर का सामना कर रही हों और उस वक्त भी किसी का प्यार मिल पा रहा है तो ये साबित करता है कि आपका पार्टनर आपसे कितनी मोहब्बत करता है।

2. आपके हर फैसले को देता है अपना समर्थन
आपका पार्टनर ये सुनिश्चित करना चाहेगा कि आप जिंदगी में जो भी विकल्प चुनें उसमें आपको उनका पूरा समर्थन मिले। आपको वो कभी ये महसूस नहीं होने देगा कि आप जिंदगी में आने वाली मुसीबतों और मुश्किलों का सामना अकेले करने वाली हैं। वो अपनी मौजूदगी और प्यार जताने की पूरी कोशिश करेगा। वो चीजों को लेकर आपके साथ बहस भी करेगा लेकिन अंत में आपकी भलाई के लिए हर फैसले में अपना समर्थन देगा।

3. वो आपके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करता है
वो आपके साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करता है। वो आपके अपने स्पेस और बाउंड्री की इज्जत करता है लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वो आपना समय आपके साथ बिताना चाहता है। इतना ही नहीं, वो ऐसा करने के लिए अपने शेड्यूल में भी परिवर्तन करने से पीछे नहीं हटता है।

4. वो आपकी जिंदगी में दिलचस्पी रखता है
सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सच में आपके जीवन में क्या चल रहा है उसकी वो जानकारी रखता है। वो आपसे आपके पैशन के बारे में पूछता है। आप जो सोचती हैं उसके बारे में अपनी फीलिंग्स बताता है। वो आपको ये एहसास दिलाता है कि सच में उसे आपकी परवाह है और आपकी लाइफ से जुड़ी चीजों से उसे भी फर्क पड़ता है।

5. वो आपसे जुड़ी हर छोटी चीज का ख्याल रखता है
वो हर एक छोटी से छोटी चीज पर ध्यान देता है। वो उन सभी बातों को याद रखने की भी पूरी कोशिश करता है जो आपसे जुड़ी हो। वो ऐसा करके आप पर दबाव नहीं बनाता है लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखता है कि आपको कोई कमी ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
