Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन तीन टाइप के मर्दों के साथ कभी ना हों सेटल
प्यार एक बेहतरीन एहसास है और आप भी इसका अनुभव करना चाहते हैं। प्यार में पड़े इंसान को दुनिया जहान की खुशियां मिल जाती हैं। आप ऐसे शख्स से प्यार करने के बारे में सोचती होंगी जिसके साथ आप आगे चल कर अपनी पूरी जिंदगी गुजार सकती हैं।
लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि प्यार की राह आसान नहीं होती है। जब आप किसी के साथ डेटिंग की शुरुआत करती हैं तो वो दौर काफी इमोशंस से भरा होता है। आपको कई बार अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाना पड़ता है और कई मौकों पर आपको इन प्रयासों का कोई लाभ भी नहीं मिल पाता है। आप डेटिंग के दौरान सीमित लड़कों से मिलती हैं और ये जरूरी नहीं कि ये आपकी सही चॉइस हो।

सोसाइटी में ऐसे पुरुषों की कमी नहीं है जो लड़कियों का इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं। इस वजह से आपको सुरक्षित रहने की भी जरूरत है। आप जानते हैं कि आज के समय में किसी से प्यार का इजहार आप अपने रिस्क पर करते हैं। ऐसे में आपको हर वक्त सचेत रहने की जरूरत है।
सभी लड़कियां इतनी खुशकिस्मत नहीं होती है कि उन्हें एक ही बार में उनका सच्चा प्यार मिल जाए। आपको टॉक्सिक रिलेशनशिप से बचकर रहने की आवश्यकता है। आपको सिर्फ ऐसे लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है जिनसे आपको सच्चा प्रेम मिलने की संभावना हो।
आप नहीं चाहेंगी कि आप ऐसे इंसान के लिए अपना एफर्ट और समय बर्बाद करें जो इसके लायक ही ना हो और जो सिर्फ आपको दर्द और निराशा दे। इस वजह से इन लोगों से आपको सीधे तौर पर दूर हो जाना चाहिए। आज इस लेख के जरिए जानते हैं कि ऐसे कौन से तीन तरह के लड़के हैं जिनके साथ आपको सेटल होने से बचना चाहिए।

1. ऐमेच्योर पुरुष
एक रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए दो वयस्क लोगों के साथ की जरूरत होती है। अगर पुरुष मानसिक तौर पर परिपक्व नहीं हुआ है तो वो उन चीजों की तरफ ध्यान देने में असमर्थ रहेगा जो एक रिलेशनशिप के लिए जरूरी होती हैं। ऐसी स्थिति में आपको ही इस रिश्ते पर ब्रेक लगानी होगी। अंत में ये रिलेशनशिप कहीं बढ़ता हुआ नजर नहीं आएगा।

2. जो काम में ही लगा हो
इस चीज को थोड़ा स्पष्ट कर देते हैं। आप ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं कि जिसकी इच्छाएं हों और जो इच्छाओं की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करे। लेकिन कड़ी मेहनत करने और काम को लेकर पागल रहने के बीच में अंतर है। आप खुद को उस स्थिति में नहीं लाना चाहती होंगी जहां आपकी लड़ाई आपके पार्टनर के काम से हो। शख्स ऐसा होना चाहिए जिसे पता हो कि किस समय किस काम को प्राथमिकता देनी है।

3. प्लेबॉय किस्म के लड़के
इस तरह के पुरुष कभी भी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होते हैं। ये किसी एक ही लड़की के साथ जीवन गुजारने की बात से ही घबराते हैं। ये आपके साथ ईमानदार नहीं रह सकते हैं और इसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे। साथ ही आपके अंदर अनिश्चितता की भावना बनी रहेगी। ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने से आपको सिर्फ तनाव मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
