Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लवमेकिंग के दौरान पार्टनर बंद कर देती है आंखे, जानिए शर्म या कुछ और है वजह
लवमेकिंग, दो विपरित लिंग के बीच न सिर्फ एक इंटीमेसी बल्कि जुड़ाव का अहसास होता है। जब दो लोग आपस में इंटीमेट होते है तो उनके दिलो दिमाग में कई तरह के सवाल जुड़े होते हैं। सेक्स को लेकर हर किसी के मन में ढे़रों सवाल रहते हैं लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में खुलकर अपने पार्टनर से बात कर पाते है। अक्सर पार्टनर के बीच में एक दूसरे को लेकर कई तरह के सवाल होते है।
अक्सर लोग इसे पूछने से कतराते भी है, लेकिन इसमें से एक सवाल हमेशा पुरुषों के जेहन में आता है कि सेक्स के दौरान महिलाओं की आंखें क्यों बंद हो जाती हैं? कुछ महिलाओं में यह नहीं भी होता है। लेकिन अगर यह नहीं होता है तो कुछ न कुछ सेक्स प्रॉब्लम का इशारा हो सकता है। तो आइए जानते हैं सेक्स के दौरान महिलाओं के आंख बंद करने का राज और इसके फायदे के बारे में।

इससे जुड़ी रिसर्च क्या कहती है?
एक शोध में सामने आया है कि जैसे छींकने पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। छींकते समय जैसे आंखे बंद हो जाती है वैसे ही महिलाएं भी चरमसुख के समय चाह कर भी आंखे नहीं खोल पातीं। दरअसल इस वक्त उनकी ग्लैंड से तरल स्त्रावित होता है जो दिमाग को आंखें बंद करने के लिए संदेश भेजता है।

क्लाइमेक्स तक पहुंचने में होती है दिक्कत
एक सर्वे के अनुसार अगर कोई महिला सेक्स के दौरान अपनी आंखे बंद कर लेती है तो इसका मतलब वो इस समय सेक्स का पूरा आनंद उठा रही है। शोध में यह बात सामने आई है कि आंखों के बंद होने का दिमाग से गहरा संबंध है। ऐसा माना जाता है कि अगर दिमागें खुली रहती है तो महिलाओं का ध्यान पार्टनर पर चला जाता है। जिससे वे क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंच पाती हैं।

भावनात्मक कारण
सेक्स के दौरान कपल एक दूसरे को करीब से महसूस करते हैं और वो अपने बीच इंटीमेसी और केमिस्ट्री को एंजॉय करते है। सेक्स के दौरान वो पार्टनर को सहयोग और सुरक्षा का महसूस कराना चाहते है। सेक्स के दौरान एकाग्रता बहुत जरुरी होता है। आंखे खुली होने पर बाहरी चीजें और आवाजें सेक्स के दौरान ध्यान भटका सकती हैं, इसीलिए महिलाएं अक्सर सेक्स के दौरान आंखें बंद कर लेते हैं।

शर्म और हिचक भी है वजह
जो महिलाएं पहली बार अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाती है, उनमें सेक्स को लेकर थोड़ी शर्म और हिचक होती है। जिस वजह से वो पहली बार में असहजता से बचने के लिए वो आंखें बंद करके खुद को सहज महसूस करवाती है। लवमेकिंग के दौरान आंखें बंद करना बहुत ही सामान्य सी बात है।



Click it and Unblock the Notifications
