Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सर्वे में युवाओं ने खोली दिल की बात, रिलेशनशिप का सच आया सामने
लोगों की लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा बदल चुकी है कि वो कुछ भी अलग या नया करने के लिए वक्त भी नहीं निकाल पाते हैं। जिंदगी जीने के ढंग के अलावा इस दौर के युवाओं की सोच में भी पहले के लोगों की तुलना में भारी बदलाव आया है।

हाल ही में एक सर्वे कराया गया जिसमें ये बात सामने आयी है कि अब ज्यादातर युवा सिंगल रहना चाहते हैं और साथ ही उनका शादी में भी विश्वास नहीं है। इसका कारण बदलती जीवनशैली और नजरिए में परिवर्तन है।

सिंगल रहते हुए जीना आसान
टिंडर और कंसल्टिंग फर्म मोरार एचपीआई ने सिंगल लोगों पर फोकस किया और ये जानकारी मिली की 18 से 25 साल की उम्र वाले 86 प्रतिशत युवा सिंगल ही रहना चाहते हैं। उनके मुताबिक सिंगल रह कर जीवन गुजारना आसान है और उन्हें सकारात्मकता का एहसास होता है। कई युवाओं का तो ये भी मानना है कि सिंगल रहने से करियर को लेकर बेहतर विकल्प मिलते हैं।

बदल रही है मानसिकता
पुराने समय के लोगों की सोच की तुलना में मौजूदा वक्त के नौजवानों की सोच में बहुत बदलाव आया है। उन्हें अब सिंगल रहने में कुछ गलत नजर नहीं आता है। उनके लिए अकेले रहकर लाइफस्टाइल जीना ज्यादा आसान लगता है। सर्वे के मुताबिक 90 प्रतिशत युवा हफ्ते में एक या दो डेट पर जाते हैं। 77 प्रतिशत युवाओं का मानना है कि सिंगल रहने से वो ज्यादा रोमांचकारी और नई नई चीजों का अनुभव कर सकते हैं, जो शायद किसी पार्टनर के रहने पर नहीं कर पाते।

कपल्स खुद कर रहे हैं अलग रहने का फैसला
ये बात भी सामने आयी है कि कपल्स सहमति के साथ एक दूसरे से कुछ वक्त के लिए अलग रहने का फैसला लेते हैं। उनके मुताबिक ये एक स्मार्ट कदम है क्योंकि इस दौरान वो एक दूसरे को आजादी देते हैं ताकि उस अंतराल में वो खुद के लिए वक्त निकालें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहें और अपने करियर पर ध्यान दे सकें।

रिलेशनशिप है एक्स्ट्रा बोनस
ये बात साफ़ हो जाती है कि वर्तमान समय के युवा अवसरों की तलाश में हैं और उसके लिए चौकन्ने रहते हैं। अब पार्टनर से पहले ये लोग घर परिवार और दोस्तों की ख़ुशी का ध्यान भी रखते हैं और कई दफा तो इन जिम्मेदारियों को पहले निभाते हैं।
अब यंग जनरेशन पहले एक कामयाब जिंदगी देखती है और फिर रिलेशनशिप को एक्स्ट्रा बोनस समझती है। ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है जो डेटिंग साइट पर जाकर पार्टनर ढूंढने के बजाय पहले खुद की खोज में लगे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
