Latest Updates
-
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
रिलेशनशिप की ये पांच हकीकत, नहीं स्वीकार कर पाते हैं पुरुष
कई लोग ऐसे हैं जो ये बात मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं कि रिलेशनशिप आसान नहीं होते हैं और वो हमेशा नॉर्मल नहीं चल सकते हैं। हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते हैं। कोई भी रिश्ता एक ही गति से और एक ही स्तर पर नहीं चल सकता है।

लेकिन कुछ लोग बहुत ज्यादा जिद्दी होते हैं। अगर आप भी, खासतौर से पुरुष, इसी सोच के साथ रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं तो आपका रिलेशनशिप लंबी दूरी तय नहीं कर पाएगा। इस लेख में हमने उन बातों की सूची बनाई है जो सामान्यतः रिलेशनशिप में आने वाले मेल पार्टनर मानने को तैयार नहीं होते हैं।
सुनिश्चित करें कि आप इस झूठी सोच के साथ अपने रिश्ते को ना निभाएं। यहां हम कुछ मामूली लेकिन अहम सच्चाई बताने जा रहे हैं जिसे मर्दों को रिलेशनशिप में आने के बाद स्वीकार करना सीखना चाहिए।

1. अच्छा और मजबूत रिश्ता कायम करने के लिए करनी पड़ती है बहुत मेहनत
दुनिया में ऐसा कोई भी रिलेशनशिप नहीं है जो बिना किसी प्रयास के जिंदा है। किसी भी रिश्ते को निभाना आसान नहीं है। कपल्स को अपने रिलेशनशिप में अपने प्रसाय को दिखाना पड़ता है। अगर आप दूसरों के मजबूत रिश्ते को देखकर सोचते हैं कि वो अपने आप ऐसा बन गया है तो ये गलत है। रिश्ते को उस स्तर तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

2. रिलेशनशिप में आप किसी के मालिक नहीं हैं
रिलेशनशिप में कई मौकों पर खुद को एक स्वामी या ऑनर के तौर पर देखना दिक्कत की बात नहीं है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आप अपनी पार्टनर को ये दिखाना चाहते हैं कि आप उसके लिए दुनिया से लड़ सकते हैं। आप अपने रिश्ते पर आए किसी भी तरह के खतरे को हल्के में नहीं लेंगे। मगर ध्यान दें कि अपनी पार्टनर के लिए लड़ने और उसे नियंत्रित करने में अंतर है। आपने अपनी गर्लफ्रेंड को खरीदा नहीं है। उनका खुद का भी व्यक्तित्व और पर्सनालिटी है। उसे अपने फैसले लेने का अधिकार है और वो आत्मनिर्भर रहकर जी सकती है। रिलेशनशिप में आने के बाद भी आपको अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए।

3. वो आपकी पार्टनर है, नौकर नहीं
याद रखें कि आपकी पार्टनर आपको प्यार करने और आपका ख्याल रखने के लिए मौजूद है लेकिन वो आपकी नौकर बिल्कुल नहीं है। आप उससे घरेलू नौकरानी की तरह बर्ताव नहीं कर सकते हैं। आप उससे अपने पार्टनर की तरह व्यवहार करें। याद रखें कि आप एक टीम की तरह हैं और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एक टीम की तरह रहना जरूरी है।

4. आपको अपनी भावनाओं को जाहिर करना सीखना होगा
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप काम करे तो इसके लिए आपको अपनी फीलिंग्स और इमोशंस को जाहिर करना सीखना होगा। रिलेशनशिप में ये एक सामान्य परेशानी है। पुरुष अपनी भावनाओं को जल्दी व्यक्त नहीं करते और उन्हें अपने तक ही रखते हैं।
लेकिन ये आपके रिश्ते के लिए हानिकारक है। अगर आप और आपका पार्टनर एक साथ रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप दोनों को एक दूसरे से बात करनी होगी। आप ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि आपके पार्टनर को अपने आप ही आपके दिल की बात पता चल जाएगी।

5. रिलेशनशिप से अपना ईगो रखें दूर
रिश्ते में जहां आप अपने पार्टनर के करीब और इंटिमेट होना चाहते हैं तो आपको अपने ईगो को दरवाजे पर छोड़ कर आना होगा। घमंड या अभिमान की रोमांटिक रिलेशनशिप में कोई जगह नहीं है। अगर आप अपने जीवन में इस नए शख्स को जगह देना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि बीच में किसी तरह का अहंकार ना आए।



Click it and Unblock the Notifications