Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कडलिंग के बिना भी इन 5 तरीकों से महसूस कर सकते हैं इंटिमेसी
आमतौर पर आप किसी फिल्म के इंटिमेट सीन के अंत में क्या देखते हैं? याद करिए, या तो वो सीन कट जाता है और दूसरा सीन शुरू हो जाता है या फिर पार्टनर्स को कडलिंग करते हुए दिखाया जाता है। क्या एक दूसरे से रिश्ता मजबूत करने का यही एक तरीका है? इंटरकोर्स के बाद और कोई दूसरा तरीका नहीं है जिसके जरिए आप अपने प्यार को बयान कर सकें।

कडलिंग एक बेहतरीन तरीका है लेकिन इसके अलावा भी दूसरे कई तरीके हैं जो लोग बिना कडलिंग किये भी अपने पार्टनर के करीब रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिन्हें आप इंटरकोर्स के बाद कर सकते हैं और एक दूसरे के प्रति अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

1. बेड पर गुजारे थोड़ा वक्त
काम पूरा हो जाने के बाद तुरंत ही बिस्तर से निकलने की जरूरत नहीं है और आपको कडलिंग करने की भी आवश्यकता नहीं है। आप बस एक दूसरे के साथ लेटे रह सकते हैं। थोड़ी देर टेलीविजन देखने या किताब पढ़ने में भी आप समय बिता सकते हैं। बिना कुछ कहे एक दूसरे के साथ लेटे रहने का अनुभव आपको अच्छा लगेगा।

2. एक साथ शावर के लिए जाएं
कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि इंटरकोर्स के तुरंत बाद ही आपको नहाने की इच्छा हुई हो। ये बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन अगर आप इसके बाद भी अपने पार्टनर के साथ इंटिमेसी बनाए रखना चाहते हैं तो एकसाथ नहाने के लिए जाएं और पानी की भी बचत करें।

3. हल्की फुल्के टॉपिक पर बात करें
अगर सेक्स के बाद आप दोनों के लिए बात करना आसान है तो आप अपने अनुभव के बारे में बात करें कि सेशन के दौरान आपको क्या सबसे ज्यादा पसंद आया। आप अपने बेड पर एक प्राइवेट और सुरक्षित जगह पर रहते हैं। वो आप दोनों का स्वर्ग है। आप दोनों को एक दूसरे का पूरा पूरा अटेंशन मिलता है। आप इस पल को और भी यादगार बना सकते हैं।

4. मेकआउट सेशन करें
मेकआउट सेशन उन चीजों में से एक है जिसमें आपके शरीर में ब्लड पम्पिंग का काम बेहतरीन तरीके से होता है। आपको कडलिंग पसंद नहीं है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप एक दूसरे के साथ इंटरकोर्स के बाद फिजिकल इंटरेक्शन नहीं कर सकते हैं।
रिलेशनशिप की शुरुआत में आप एक दूसरे के जिस तरह से करीब आए थे उस समय को याद करें और प्यार में पागल शख्स की तरह बर्ताव करें। आपको महसूस होगा कि आप जितने ज्यादा लिप लॉक करेंगे आपको उतना ज्यादा एकदूसरे के करीब होने का एहसास मिलेगा।

5. हंसी मजाक में बिताएं समय
थोड़ी मस्ती करें। बेड पर ही पत्ते खेलें। साथ में यूट्यूब में कुछ फनी वीडियो देखें। एक दूसरे को कुछ चुटकुले या मजाकिया किस्से सुनाएं। जिसके साथ आप कम्फर्टेबल महसूस करते हैं उसके साथ हंसने हंसाने का पल अपने आप लंबा हो जाता है और आप खुलकर हंस पाते हैं। यकीन मानिए ये आपको कडलिंग से कई गुना बेहतर एहसास देगा।



Click it and Unblock the Notifications
