Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने में नहीं है बुराई, जानें और क्या कहती है स्टडी
एक बार रिश्ता टूट जाने के बाद उस शख्स की यादें उसके पास वापस चलने को कहती हैं लेकिन हालात इस काम को करने की इजाजत नहीं देता। जहां कुछ लोग अपने एक्स के पास वापस जाना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने गुजरे दौर को बिल्कुल याद नहीं करना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि उनका एक्स दोबारा उनके जीवन में लौटकर आए। मगर कुछ जानकारों का मानना है कि अगर एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाया जाए तो इससे रिलेशनशिप में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। जानते हैं इस स्टडी के बारे में।

क्या कहती है स्टडी
स्टेफनी स्पीलमन, जो स्प्रिंगर के जर्नल आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित एक स्टडी की मुख्य लेखिका हैं, उनके अनुसार ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक ऐसा करने से ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने में दिक्कत नहीं आती है।
वायेन स्टेट यूनिवर्सिटी में इस रिसर्च का काम हुआ और बताया गया कि पूर्व पार्टनर के साथ इंटिमेट होना एक अच्छा ऑप्शन है।

ब्रेकअप करने वाले लोगों को स्टडी में किया शामिल
इस स्टडी को दो भागों में पूरा किया गया और इसमें 113 लोगों को शामिल किया गया। ये ऐसे लोग थे जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ था और रिसर्च के दौरान उनके रोजमर्रा के अनुभवों पर फोकस किया गया। दो माह के ठीक बाद फिर उन्हीं लोगों से सर्वे के जरिए सवाल किये गए। उनसे जानने की कोशिश की गयी कि क्या उन्होंने ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ फिजिकल होने की कोशिश की और क्या वो अब भी उनके साथ इमोशनल रूप से जुड़े हुए हैं।

निकला ये निष्कर्ष
इस पूरी स्टडी से ये बात पता चली कि अपने पूर्व पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किसी तरह का दुःख महसूस नहीं होता है और रिश्ता खत्म हो जाने के बाद आगे बढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। इस स्टडी में शामिल किये गए लोगों से ये भी पता चला कि एक्स के साथ फिजिकल होने के बाद उनकी डेली लाइफ प्रभावित नहीं हुई और ब्रेकअप से उबरने में भी मदद हुई।
इस रिसर्च पर काम करने वाली स्टेफनी स्पीलमन ने इस बात को भी स्वीकार किया कि सोसाइटी में एक्स के साथ इंटिमेट होने को लेकर काफी नकारात्मकता भरी हुई है जिससे तनाव बढ़ता है। और इस रिसर्च की मदद से लोगों को इससे उबरने में मदद मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
