Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
महिलाएं आवाज बदलकर मर्दों को करती हैं इम्प्रेस, जानें और क्या कहती है स्टडी
आपने ये तो सुना होगा कि महिलाएं जिन्हें पसंद करती हैं उनके करीब रहने और आकर्षित करने के तरीके ढूंढ ही लेती हैं। वो उनका अटेंशन पाने के लिए नए नए कपड़े और हेयरस्टाइल ट्राई करती हैं। अगर वो किसी को पसंद करती हैं तो उनसे बात करने के बहाने भी वो तलाश ही लेती हैं।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि औरतें अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए आवाज में बदलाव करके बात करती हैं। दरअसल ये बात हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आयी है जिसमें पता चला है कि महिलाएं मर्दों की तरह ही अपनी आवाज में परिवर्तन लाकर सामने वाले को आकर्षित करने की कोशिश करती हैं।

इस सर्वे में 20 से 40 की उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। इस सर्वे की मदद से ये जानने का प्रयास किया गया कि महिला तथा पुरुष अपने पार्टनर को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के लिए क्या करते हैं या फिर जब वो इंटिमेट होना चाहते हैं तब वो किस तरह का बर्ताव करते हैं।
इस सर्वे से ये बात पता चली कि मर्दों की तरह महिलाएं भी अपने पार्टनर का ध्यान आकर्षित करने के लिए आवाज की मदद लेती हैं। आमतौर पर मेल पार्टनर लड़कियों को आकर्षित करने के लिए अपनी आवाज को भारी बना लेते हैं, उन्हें लगता है कि डीप आवाज के इस्तेमाल से उनका असर अच्छा पड़ेगा। इस सर्वे की मदद से पता चला कि लड़कियां भी यही आईडिया फॉलो करती हैं।
लड़कियां जिसका अटेंशन पाना चाहती हैं उनके सामने रहने पर उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है और साथ ही उनकी आवाज भी बदलने लगती है। वो अपनी आवाज को थोड़ा हस्की बनाकर बात करती हैं। इस सर्वे में ये बात भी पता चली की पुरुष उन औरतों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनकी आवाज ज्यादा पतली नहीं होती है। पहली मीटिंग में ही पुरुष उन महिलाओं की तरफ ज्यादा खींचे चले जाते हैं जो हस्की आवाज में बात करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications