Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या आपको भी अपने एक्स पार्टनर के आते हैं सपने?
आप और आपका एक्स अलग हो चुके हैं और हो सकता है आप दोनों ने अपनी अपनी अलग दुनिया भी बसा ली हो लेकिन तब अचानक आपको अपने सपने में एक्स दिखाई देता है। सपने में अपने पूर्व पार्टनर को देखना अजीब लग सकता है कि आखिर क्यों हमारा अवचेतन मन दोबारा उसकी याद दिला रहा है। आखिर इसके पीछे कारण क्या है? आप मामले को लेकर निश्चिंत हो जाएं क्योंकि ये एक सामान्य बात है, इस सपने का अर्थ ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के पास वापस जाना चाहते हैं।
आप सुबह उठते हैं लेकिन आपका मूड अच्छा नहीं है और उसकी वजह आपके एक्स का सपने में नजर आना है। ये ऐसी घटना है जो आप दोबारा नहीं देखना चाहेंगे। आपने अपने बीते हुए कल को भूलने के लिए ना जाने क्या क्या नहीं किया। आपका अवचेतन मन आखिर क्या संदेश देना चाहता है? क्या आप फिर से अपने एक्स को पाना चाहते हैं?

जानें आखिर किस वजह से सपने में नजर आ रहा है आपका एक्स
आप इस घटना से निश्चिन्त रहें क्योंकि अपने एक्स को सपने में देखना एक सामान्य सपना है, भले ही वो सपना इंटिमेसी से भरा हुआ क्यों ना हो। इसका मतलब ये हरगिज नहीं है कि आप अपने पुराने प्यार के पास वापस जाना चाहते हैं और आप अपने मौजूदा रिलेशनशिप से संतुष्ट नहीं हैं।
हो सकता है आपका अचेतन मन आपके पिछले रिलेशनशिप की उन चीजों की तरफ आपका ध्यान ले जाने का प्रयास कर रहा हो जो दाव पर लगी हुई थी और जिन कारणों से आपका ब्रेकअप हुआ। ये आपको फिर से वही गलती दोहराने से रोकने की कोशिश कर सकता है। ये सपने आपको आगाह करने के लिए आ सकते हैं, ये आपको सावधान करना चाहते हैं कि अपने मौजूदा रिलेशनशिप को लेकर सावधान रहें।

ऐसा आपकी खीझ की वजह से भी हो सकता है। आप लंबे समय से शारीरिक संबंध नहीं बना पाए हैं और आपका अवचेतन मन इसके लिए काफी उत्सुक है और उस संतुष्टि को प्राप्त करवाने के लिए ऐसे सपने आपको आ सकते हैं।
एक्स को लेकर सपना देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। ये दूसरे सपनों की तरह ही बहुत ही आम बात है। आप खुद बेहतर ढंग से जानते हैं कि आप दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं और दोनों ने ही अपनी नई दुनिया बसाई है। ऐसे में सपने में अपने पूर्व पार्टनर को देखकर अपने फैसले से घबराने की जरूरत नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
