Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
महिलाओं की तुलना में पुरुष तीन गुना आगे हैं सेक्स की पहल करने में
महिला के मुकाबले पुरुष में सेक्स के लिए पहल करने की प्रवृत्ति तीन गुनी अधिक होती है, यह बात हालिया शोध में सामने आई है। यह शोध लंबे समय के लिए पुरुष-महिला यौन संबंधों पर आधारित है। शोध के अनुसार, लंबी अवधि के रिलेशनशिप में लगातार संभोग को कई कारक प्रभावित करते हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा असर रिलेशन में पैशन का होता है।
जब बात सेक्स की आती है तो इसमें कोई शक नहीं कि पुरुष ही ज्यादातर वक्त पहल करने के लिए आगे आते हैं। लेकिन अब तो आंकड़ों के जरिए यह बात साबित भी हो गई है। हालिया शोध की मानें तो महिलाओं की तुलना में पुरुष में सेक्स के लिए पहल करने की प्रवृत्ति तीन गुनी अधिक होती है।

महिला के पहल करने में ये 2 फैक्टर्स शामिल
यह शोध लंबे समय के लिए पुरुषों और महिलाओं के यौन संबंध पर आधारित है। शोध के अनुसार लंबी अवधि में लगातार सेक्स करने के मामले में अलग-अलग फैक्टर्स की अहम भूमिका होती है। इवोलुशनरी बिहेवियरल साइंसेज नाम के जर्नल में प्रकाशित इस शोध के अनुसार वे 2 फैक्टर्स जो यह तय करते हैं कि महिलाएं सेक्स की पहल करेंगी या नहीं उसमें कैजुअल सेक्स के प्रति महिला का ऐटिट्यूड और पैशन शामिल है।
सेक्स के दौरान ये फैक्टर्स रखते है अहमियत
वैसे तो यौन संबंधों में कई फैक्टर्स महत्व रखते हैं। जैसे- लोग अपने रिश्ते में कितने खुश हैं, वह अपने साथी के साथ कितना जुड़ाव महसूस करते हैं, वह एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और एक दूसरे पर कितना विश्वास जताते हैं।

रिश्ते में जोश और जज्बे की अहम जगह
इस स्टडी में सामने आया कि रिश्ते में जोश व जज्बा होना काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि जज्बा ही सभी फैक्टर में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इस स्टडी में 19 से 30 उम्र के ऐसे 92 जोड़े शामिल किए गए थे, जो कि एक महीने से लेकर 9 साल तक एक साथ थे। इन जोड़ों ने एक सप्ताह में औसतन 2-3 बार सेक्स किया। जितना लंबा रिश्ता रहा, इन जोड़ों ने उतना ही कम सेक्स किया। स्टडी में साबित हुआ कि दूसरों के प्रति इच्छा जज्बे को कम करती है। उन्होंने कहा कि अपने साथी के अपेक्षाकृत दूसरों के साथ सेक्स की अधिक इच्छा भी रिश्ते में जज्बे को कम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
