Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिगर या ड्रेसेस नहीं, लड़कियों की इन चीजों से आकर्षित होते हैं लड़के
हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत और अलग नजर आए। कई लड़कियां चाहती हैं कि लड़कों का अटेंशन उन्हें मिले और इसी धुन में वो तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और हर नयी ड्रेसेस ट्राई करती हैं।
जिस चीज में आपको ख़ुशी मिलती है उसे करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन क्या आप जानती हैं कि लड़कों को क्या चीजें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि लड़के पहली मुलाकात में लड़कियों की किन चीजों से आकर्षित हो जाते हैं।

आंखें
लड़कों की पहली नजर लड़कियों की आंखों पर पड़ती है। दो लोगों के बीच बातचीत की शुरुआत सबसे पहले आंखों से ही होती है। किसी की आंखें देखकर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यही वजह है कि लड़कों की नजरें लड़कियों की आंखों पर ही ज्यादा गौर करती हैं। लड़कियों की आंखों को देखकर ही लड़के उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान लेते हैं।

लड़कियों की मुस्कान
लड़कियों की स्माइल देखकर ही लड़कों का दिल खुश हो जाता है। उन्हें इम्प्रेस करने के लिए लड़कियों की मुस्कान ही काफी है। किसी अनजान शख्स से भी आप मुस्कुरा कर ही मिलते हैं और इससे सामने वाले व्यक्ति पर एक अच्छा इम्प्रेशन बनता है। यही बात लड़कियों के लिए भी लागू होती है। इस पर कई शोध भी हो चुके हैं जिसके मुताबिक लड़के लड़कियों के चेहरे की मुस्कान को सकारात्मकता और जिंदादिली से जोड़ कर देखते हैं। अगर आप किसी लड़के को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती हैं तो यकीन मानिए आपकी मुस्कान ही वो काम कर देगी।

खूबसूरत बाल
लड़कियां यूं ही घंटों पार्लर में बैठकर हेयर स्पा और हेयर ट्रीटमेंट नहीं करवाती हैं, कहीं ना कहीं वो भी जानती हैं कि इससे उनकी खुद की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही इससे लड़कों का अटेंशन भी मिलता है। किसी भी लड़की की खूबसूरती में उसके बाल एक अहम भूमिका निभाते हैं। लड़कियों के बाल लड़कों को बहुत आकर्षित करते हैं। शोध से ये बात पता चलती है कि लड़कों को स्वस्थ, शाइनी और मुलायम बाल पसंद है। उन्हें ज्यादातर सिंपल बाल ही अच्छे लगते हैं।

आवाज
लड़के लड़कियों की आवाज से भी उनके बारे में बहुत कुछ जान लेते हैं। एक अध्ययन से जानकारी मिलती है कि लड़कों को मीठी मगर स्पष्ट आवाज वाली लड़कियां ज्यादा अच्छी लगती हैं। लड़के उनके बात करने के अंदाज से लड़कियों की शख्सियत जान लेते हैं। उदाहरण के लिए यदि बात करते समय लड़की की टोन नरम है तो उसका स्वभाव शांत और कोमल होगा। वहीं तेज आवाज में बात करने वाली लड़की का स्वभाव आक्रामक होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अतिरिक्त यदि कोई लड़की बात करते समय धीमी आवाज में बोलती है तो माना जाता है कि उसमें ऊर्जा की कमी है।



Click it and Unblock the Notifications
