Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कहीं आप डेमिसेक्शुअल तो नहीं, जाने इसके लक्षण
पिछले कुछ सालों में सेक्शुएलिटी को लेकर लोग ज्यादा खुलकर बात करने लगे हैं। अब इस मुद्दे पर हर कोई खुलकर अपने विचार और पसंद को व्यक्त करने लगा है। अलैंगिक, ये एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में आपने बहुत कम या अब तक नहीं सुना होगा।
इसमें वो लोग आते हैं जिन्हें सेक्स की इच्छा नहीं होगी या जो रिलेशनशिप के बिना संबंध बनाने के लिए तैयार होते हैं और वो लोग जो लड़की या लड़के दोनों से संबंध बनाने के इच्छुक होते हैं।

डेमिसेक्शुअल का क्या मतलब है?
अगर आप डेमिसेक्शुअल हैं तो आपको केवल उन्हीं लोगों के साथ सेक्स करने का मन करेगा जिनसे आप प्यार करते हैं या जिन लोगों से आप भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। डेमिसेक्शुएलिटी को ग्रे सेक्शुएलिटी भी कहा जाता है जिसमें सेक्स ही सब कुछ नहीं होता है।

डेमिसेक्शुअल कैसे होते है?
अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने से पहले डेमिसेक्शुअल लोगों को एक गहरे इमोशनल जुड़ाव की जरूरत होती है। ये बिना प्यार के किसी के साथ संबंध नहीं बनाते हैं। इनके लिए सेक्स से ज्यादा रिश्ता मायने रखता है।

डेमिसेक्शुअल और अलैंगिक में क्या फर्क है?
अलैंगिक लोगों को सेक्स बिलकुल भी पसंद नहीं होता है और इनमें सेक्स की इच्छा भी नहीं होती है। वहीं दूसरी ओर डेमिसेक्शुअल व्यक्ति सेक्स के लिए सिर्फ उन्हीं लोगों के प्रति उत्तेजित होता है जिससे वो प्यार करते हैं।

सिर्फ रिश्तों में सेक्स को तरजीह देने के लिए नहीं है?
नहीं, कई लोगों को रिलेशनशिप में रहना पसंद होता है लेकिन फिर भी वो किसी अन्य शख्स के साथ सेक्स करने में दिलचस्पी रखते हैं। डेमिसेक्शुअल व्यक्ति को सेक्स करने का मन केवल उसी के साथ होता है जिससे वो प्यार करते हैं।

LGBTQ+ में आते हैं डेमिसेक्शुअल?
डेमिसेक्शुअल व्यक्ति LGBTQ+ से थोड़ा अलग होता है। इन्हें इस श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
