Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
एक्स की खूबियां रखने वाले के प्यार में जल्दी पड़ सकते हैं आप
प्यार या किसी रिश्ते में होने पर अपने पार्टनर को समझना कोई आसान बात नहीं है। प्यार से ज्यादा खूबसूरत और कुछ नहीं होता लेकिन इस रिश्ते को निभाना भी उतना ही मुश्किल होता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि अपने एक्स लवर की खूबियां रखने वाले व्यक्ति के प्यार में पड़ने की संभावना ज्यादा होती है।

क्या कहती है स्टडी
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की जर्नल प्रोसीडिंग में प्रकाशित हुई इस स्टडी में शामिल शोधकर्ताओं ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग एज ग्रुप के कपल्स और परिवारों को एनालाइज किया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने 332 प्रतिभागियों के वर्तमान और एक्स पार्टनर की खूबियों की तुलना की।

कैसे हुई स्टडी
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के बारे में ये जानने का भी प्रयास किया कि वो अपने पार्टनर से कितनी सहजता से बात करते हैं और उनके बारे में उन्हें क्या पसंद है। सभी प्रतिभागियों से पूछा गया कि उन्हें क्या पसंद है, कहां घूमना अच्छा लगता है। उनकी पसंद को लेकर पार्टनर की सहमति और असहमति भी जानी गई।

अध्ययन के परिणाम
रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिभागियों को वैसा ही पार्टनर पसंद आता है जो खूबियां उनके एक्स पार्टनर में थीं।

क्या है लॉजिक
शोधकर्ताओं का कहना है कि एक्स पार्टनर की खूबियां रखने वाले इंसान से प्यार करने पर रिश्ता खुशहाल रह सकता है। हर रिश्ते में हर इंसान की अपने पार्टनर के साथ डील करने की एक अलग स्ट्रैटजी होती है। अगर आपका नया पार्टनर आपके एक्स से मिलता होगा तो इससे आपको उनके साथ एडजस्ट करने में आसानी होगी।
हालांकि, इसका रिश्ते पर गलत असर भी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपके पार्टनर की आदतें भी आपके एक्स जैसी होंगी तो फिर आपके रिश्ते में भी झगड़े की वही पुरानी वजहें रहेंगी जिन्हें आप पहले भी नहीं सुलझा पाए थे।
अध्ययन के इस परिणाम तक पहुंचने के लिए प्रतिभागियों से कुछ सवाल किए गए थे और उसी के आधार पर ये निष्कर्ष निकाला गया।



Click it and Unblock the Notifications
