Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शारीरिक संबंध बनाते समय भी महिलाएं पुरुषों की इन 5 चीजों पर करती है गौर, जानें एक्सपर्ट्स की राय
रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध बनाना प्रेम जताने का सबसे रूहानी तरीका है। ऐसा माना जाता है कि उन पलों के दौरान दोनों शख्स सबकुछ भूलकर सिर्फ एक दूसरे में खोए रहते हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? कुछ शोधकर्ता इस बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं करते हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी लोग अपने पार्टनर को परखते हैं और ये काम महिलाएं ज्यादा करती हैं। जानकारों की मानें तो महिला का सचेत मन उस समय वहां होता है लेकिन उनका अवचेतन (सब-कॉन्शियस) मन अपने साथी को ऑब्ज़र्व कर रहा होता है। अध्ययन के अनुसार महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इन पांच चीजों पर जरूर गौर करती हैं।

पार्टनर की सांस
शारीरिक संबंध के दौरान सांस लेने की रफ़्तार बढ़ जाती है। इस अवस्था में आप अपने पार्टनर के इतने करीब होते हैं कि उन बढ़ती हुई सांसों की तेजी के साथ उसकी गर्माहट को भी महसूस कर पाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनकी सांसों को जरूर नोटिस करती हैं। इंटिमेट पल के समय किस, गले लगना आदि क्रियाओं के दौरान सांसों में होने वाले उतार चढ़ाव को महिला महसूस करती है और उससे प्रभावित होती हैं।

प्रेमी के शरीर का आकार और वजन
शारीरिक संबंध बनाने के समय ही एक महिला या पुरुष अपने साथी का पूरा वजन महसूस कर पाते हैं। शोधकर्ताओं का ये मानना है कि महिला को पुरुष का ज्यादा वजन पसंद आता है। महिलाओं को अपने पार्टनर का ये भार उनके मर्दाना होने का एहसास दिलाता है। इंटिमेट रिलेशन के समय में महिलाएं पुरुषों के शरीर के आकर पर भी ध्यान देती है, उनका फोकस सीने, जांघ, बाजू आदि पर होता है।

पार्टनर की जीभ का स्वाद
वैज्ञानिकों का मानना है कि हर आदमी की जीभ का स्वाद अलग होता है। शारीरिक संबंध बनाने के समय महिलाएं अपने प्रेमी के जीभ के स्वाद को बहुत बारीकी से महसूस करती है। इतना ही नहीं, स्त्रियां अपने साथी द्वारा जीभ से छूने के तरीके और उससे होने वाली उत्तेजना और उस एहसास को लंबे समय तक याद रखती हैं।

साथी के उंगलियों की हरकत
सेक्स के दौरान महिलाएं अपने साथी के हाथों की छुअन पर गौर करती हैं। वो उनके उंगलियों के आकार, लंबाई और उंगलियों के बीच के गैप पर भी ध्यान देती हैं। वो मर्दों के हाथों की हरकत और गति पर भी ध्यान देती हैं।

साथी के बदलते एक्सप्रेशन
शोधकर्ताओं की मानें तो सेक्स के समय पुरुष कैसा दिखता है इस बात का भी महिला पर काफी प्रभाव पड़ता है। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पुरुष काफी उत्तेजित हो जाते हैं। उनके चेहरे पर आने वाले अलग अलग भावों को भी महिलाएं नोटिस करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
