Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्टडी: ज्यादा सोने वाली महिलाएं देर तक बना पाती है शारीरिक संबंध
महिला और पुरुष दोनों के लिए ही शारीरिक संबंध बनाना जरूरत है। जब आप उन निजी पलों को साथ में शेयर करते हैं तब आप दोनों एक दूसरे को बेहद नजदीक पाते हैं। ये आपके रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही दोनों के प्यार में भी इजाफा करता है। मगर आज भी ऐसे कपल्स हैं जो शारीरिक संबंध को लेकर खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते हैं और उनको इस बारे में कभी सही जानकारी ही नहीं मिल पाती है।

इस लेख के माध्यम से इस विषय से जुड़े एक तथ्य के बारे में जिक्र करते हैं। आमतौर पर ये माना जाता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता अधिक होती है और इसे लेकर हाल ही में शोध भी हुआ है जो इसके पीछे की वजह के बारे में बताता है।

शोध में मिली महत्वपूर्ण जानकारी
इस शोध के दौरान जानकारों को ये पता लगा कि शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाएं भी उतनी ही उत्तेजित रहती हैं जितना की पुरुष। इस शोध की जो जरूरी खोज सामने आयी है वो ये कि जो महिलाएं अपनी पर्याप्त नींद से एक घंटा एक्स्ट्रा सोती हैं, उनमें शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

171 महिलाओं पर हुआ शोध
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 171 युवा महिलाओं को शामिल किया था। इस शोध से जुड़े जानकारों ने इन महिलाओं के रोजाना के काम जैसे खाना पीना, सोना और शारीरिक संबंध बनाने जैसी प्रक्रियाओं पर लगभग दो हफ़्तों तक नजर रखी थी। ऑब्जर्व के दौरान उन्हें ये पता लगाने में मदद मिली कि ज्यादा नींद लेने से ना सिर्फ महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ती है बल्कि वो इसका ज्यादा आनंद लेती हैं और वो पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर पाती हैं।

इंटरकोर्स की इच्छा का संबंध नींद से
शोधकर्ताओं ने इस स्टडी में पाया कि महिलाएं जितना अधिक सोती हैं और जितनी अच्छी नींद लेती हैं, उनमें इंटरकोर्स को लेकर इच्छा उतनी ही प्रबल हो जाती है। इस शोध में प्रति दिन औसतन 7 घंटे 22 मिनट से अधिक नींद लेने वाली महिलाओं में नींद के घंटों के अनुपात में रोमांस की इच्छा बढ़ी हुई पाई गई।



Click it and Unblock the Notifications