Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
छोटी हाईट के लड़कों से शादी करने के फायदे है कई, अब रिजेक्ट नहीं करेंगी रिश्ता
जब भी रिलेशनशिप, डेटिंग और यहां तक की शादी की बाद आती है तब लड़कियां अपने से लंबे कद वाले लड़के की चाहत रखती हैं। इसके पीछे लड़कियां अलग अलग तर्क देती हैं लेकिन ऐसी कोई खास वजह नहीं है जो इस बात का समर्थन कर सके। शायद ये लड़कियां अभी तक इस बात से अंजान है कि छोटी हाईट के लड़कों के साथ रिलेशनशिप में रहने और शादी करने के कितने फायदे हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं अपने से कम हाईट के लड़कों से विवाह करने पर कौन से लाभ आपको मिल सकते हैं ताकि अगली बार ऐसा कोई रिश्ता आएगा तो आप उसे ना कहने से पहले चार बार सोचेंगी।

कॉन्फिडेंस के मामले में होते हैं आगे
आज के समय में जब दुनिया दिखावे और स्टेटस में विश्वास रखती है, ऐसे में कोई लड़का खुद से लंबी लड़की को डेट करता है या फिर शादी के लिए प्रपोज करता है और पब्लिक प्लेस पर उसके साथ आराम से घूमने फिरने जाता है तो आप उसके कॉन्फिडेंस लेवल और ओपन माइंड शख्सियत को समझ सकते हैं। ये किसी भी रिश्ते की मजबूत नींव के लिए बहुत सकारात्मक बात है। उसे दुनिया की कोई फिक्र नहीं है कि कौन क्या सोच रहा है, वो आपके साथ समय बिताने को ज्यादा महत्ता देता है।

नहीं देते धोखा
एक सर्वे में ये बात सामने आ चुकी है कि रिलेशनशिप निभाने के मामले में कम कद वाले लड़के ज्यादा वफादार होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति दूसरे लड़कों के मुकाबले में लॉयल होते हैं। वहीं लंबी हाईट के लड़कों के धोखा देने की संभावना ज्यादा होती है।

करते हैं ज्यादा केयर
छोटी हाईट के पुरुष प्यार जताने के मामले में भी आगे होते हैं। लव मेकिंग के मामले में ये अपने पार्टनर की बहुत ज्यादा केयर करते हैं। एक स्टडी में ये सामने आ चुका है कि छोटी हाईट के लड़के लंबे लड़कों के मुकाबले ज्यादा सेक्शुअली सक्रिय हैं।

कमिटमेंट से नहीं घबराते
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक सर्वे किया गया, जिसके मुताबिक लंबे लड़के रिलेशनशिप में आने के बाद जल्दी शादी के बंधन में बंध जाते हैं। मगर जब बात खुशहाल वैवाहिक जीवन की आती है तब इस मामले में छोटी हाईट के लड़के काफी आगे और कामयाब नजर आते हैं। इतना ही नहीं लंबी हाईट के लड़कों के मुकाबले में छोटी हाईट के लड़कों का तलाक का प्रतिशत काफी कम है।

नहीं पड़ती महंगे हील्स खरीदने की जरूरत
यदि लड़का लंबा हो तो उसके साथ कहीं बाहर जाने के दौरान लड़कियां हील्स पहनती हैं ताकि उन दोनों की हाईट का अंतर कम हो सके। ज्यादातर मौकों पर हील्स पहनने से उन्हें पैरों में दर्द और सूजन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपका पति या बॉयफ्रेंड कम हाईट का है तो आपको हील्स पहनने के झंझट में पड़ने की जरूरत ही नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications