Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अपनी डेट को एक्सपेंसिव होने से बचाएं, इन टिप्स से जेब नहीं होगी ढीली
पैसे से प्यार भले ही ना खरीदा जाता हो लेकिन इससे कुछ रोमांटिक पल जरूर खरीदे जा सकते हैं। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर, लॉन्ग ड्राइव, किसी रेस्टोरेंट या खूबसूरत जगह पर लंच– ये सब कुछ पैसे से खरीदा जा सकता है।
अगर आप अपने पार्टनर को डेट पर लेकर जा रहे हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि किस तरह आप अपनी डेट को कम खर्चे में भी यादगार बना सकते हैं।

साफ बात करें
अगर आप अपने रिश्ते को सच में आगे तक ले जाना चाहते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात करने में कोई हर्ज नहीं है। अगर आपका पार्टनर बहुत खर्चीला हुआ तो उसे डेट करना आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ सकता है। आपको अपने स्टेटस या फाइनेंशियल मुद्दों को लेकर शर्माने की जरूरत नहीं है।

मर्द ही क्यों दे बिल
आज हम आप 21वीं सदी में जी रहे हैं जहां जरूरी नहीं है कि हमेशा लड़के ही पैसे दें। बिल भरने के लिए दोनों ही पार्टनर्स को आगे आना चाहिए। इससे किसी एक पर बोझ भी नहीं पड़ेगा। अगर आपका पार्टनर बिल भरने से कतराता है तो ये आपके रिश्ते के लिए लाल सिग्नल हो सकता है।

बजट में दें गिफ्ट
कई लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अपने बजट से बाहर जाकर तोहफा खरीद लेते हैं। जरूरी नहीं कि अच्छा गिफ्ट महंगा ही हो। आपके पार्टनर को तोहफे के लिए किए गए आपके प्रयासों और इच्छा की तारीफ करनी चाहिए। अपने हाथ से केक बनाकर उसे एक प्यार-भरे मैसेज के साथ गिफ्ट में देना ज्यादा खास होता है।

ज्यादा महंगी लोकेशन चुनने की क्या जरूरत
जरूरी नहीं है कि आप हर बार किसी महंगी जगह पर ही डेट पर जाएं। कभी घर पर मूवी डेट रख सकते हैं और घर पर एक साथ खाना बनाते हुए एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।

डेटिंग रूल
अगर आप पहली बार किसी से मिल रहे हैं तो कॉफी डेट पर जाएं। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को ज्यादा समझने का मौका और समय मिल पाएगा वरना आप दोनों ही खाने का मैन्यू सोचने में उलझ जाएंगे।

डेटिंग टिप्स
थोड़ा स्मार्ट बनकर आप अपनी डेट को रोमांटिक भी बना सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं। ऐसा रेस्टोरेंट चुनें जहां दिन के किसी विशेष समय पर डिस्काउंट मिलता हो। मूवी के लिए सुबह का शो देखें जो कि अमूमन सस्ता होता है। रेस्टोरेंट या पब में शराब ऑर्डर करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है इसलिए इससे बचें।

इस बात का ध्यान रखें
अगर आपका पार्टनर आपकी आर्थिक स्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा है तो इसका मतलब है कि वो आपके लिए सही हमसफर नहीं है। डेटिंग जरूरी है लेकिन इसके साथ आपको अपने फाइनेंशिल स्थिति का भी ध्यान रखना है।



Click it and Unblock the Notifications
