Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
शारीरिक संबंध को लेकर इन अजीबोगरीब डर से घिरी रहती हैं महिलाएं
रिलेशनशिप में सिर्फ प्यार, सुकून और रोमांच ही नहीं होता है। जब शारीरिक संबंध की बात आती है तब महिलाओं और पुरुषों के मन में अलग अलग तरह के भय होते हैं। तुलनात्मक रूप में देखा जाए तो महिलाओं के मन में यौन संबंध बनाने को लेकर ज्यादा डर रहता है। महिलाओं के मन में बैठे अलग अलग तरह के डर ही एक बड़ा कारण है कि वो इंटिमेट पलों के दौरान भी कई बातें सोचती रहती हैं। जानने की कोशिश करते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाओं के मन में कौन से अजीब डर समाये रहते हैं।

अगर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया तो
पुरुष सेक्स के दौरान अपनी पार्टनर पर हावी होना पसंद करते हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में ये डर बना रहता है कि यदि उसके पार्टनर ने कॉन्डोम का इस्तेमाल नहीं किया तो वो उसे कैसे टोकेगी। उन्हें इंफेक्शन के खतरे के साथ ही पिल खाने की टेंशन भी सताती है।

प्रेगनेंट हो जाने का डर
ये महिलाओं का एक बहुत बड़ा डर होता है। महिलाएं बिना फैमिली प्लानिंग के परिवार बढ़ाना नहीं चाहती हैं, खासतौर से वो जो करियर को लेकर सजग रहती हैं। वो एक सीमित समय तक प्रेगनेंसी से दूर रहना चाहती हैं। दिमाग में बैठे इसी डर की वजह से वो उन निजी पलों को एंजॉय नहीं कर पाती हैं या फिर इससे बचने के लिए अपने पार्टनर के सामने बहाने बनाती हैं। आप ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मदद लें और प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।

पार्टनर को पसंद नहीं आयी न्यूड बॉडी तो?
ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें इंटिमेट होने के दौरान पूरी तरह से नेकेड होना कम्फर्टेबल नहीं लगता है। अगर पार्टनर इस तरह की इच्छा जाहिर भी कर दे तब भी उनके मन में उलझन बनी रहती है। वो उस समय बिना कपड़ों के अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाओं को ये समझना चाहिए कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है और आपको टेलीविजन में दिखने वाली महिलाओं से तुलना करने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं तो इन सब चीजों का फर्क नहीं पड़ेगा।

पार्टनर ने कुछ एक्सपेरिमेंट किया तो क्या होगा?
यदि पुरुष को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ नया और रोमांचक ट्राई करना अच्छा लगता है तो ये बात कई बार महिला पार्टनर को परेशान करती है। वो उस रोमांच के कारण हो सकने वाले दर्द को लेकर पहले ही परेशान हो जाती हैं। वो इस बात से भी घबरा जाती हैं कि यदि उन्होंने सपोर्ट नहीं किया तो पार्टनर नाराज हो जाएगा।

मना करने पर पार्टनर के रूठने का डर
ऐसे ही किसी डर या फिर मन ना होने के कारण महिलाएं शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती हैं लेकिन उस समय भी उनके मन में पार्टनर के नाराज हो जाने की बात चल रही होती है। उन्हें लगता है कि यदि मना कर दिया तो पार्टनर गुस्सा हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
