Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Secret Crush: ये इशारे बताते हैं कि वो आपको बेहद पसंद करती हैं, बस कुछ कहने से डरती है
अपने स्कूल और कॉलेज टाइम में अक्सर अपने फेवरेट टीचर और प्रोफेसर को देखना, उनसे बात करना अच्छा लगता था। या फिर कॉलेज के किसी कूल ब्वॉय पर क्रश था। इसी तरह से अपने फेवरेट हीरो और हीरोइन पर लोगों का क्रश होता है।
लड़कियों को जब किसी लड़के पर क्रश होता है तो बस उसे देखकर ठंडी आंहे भरती रह जाती हैं। बस, वो झिझक आड़े आ जाती है और इजेहार ए इश्क कभी बयां ही नहीं कर पाती है। लड़कियां अपने दिल की बात पर होठों पर नहीं ला पाती हैं, जिसकी वजह से लड़के भी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या उस लड़की को वाकई में उस पर क्रश है या नहीं।

चलिए हम आपको कुछ टिप्स और तरीके बता रहे हैं जिससे आप भी जान सकते हैं कि वो चोरी-चोरी, चुपके-चुपके आप पर मरती हैं, बस हाल-ए- दिल बयां करने से डरती है।
आपका अटेंशन पाना चाहेंगी
अगर किसी लड़की का आप पर क्रश है तो वो आपकी अटेंशन पाने की कोशिश करती नजर आएगी। खासतौर से जब आप कोई काम करने में बिजी और लेकिन वो कुछ ऐसा करेगी जिससे कि आपका ध्यान उस पर जाए। आप इन बातों से समझ सकते हैं कि उसके दिल में आपके लिए खास फील है।
आपके पास रहने का बहाने खोजना
अगर कोई लड़की आपके लिए स्पेशल फीलिंग रखती है तो वो हर वक्त आपके पास रहना चाहेगी। आपके पास रहने के बहाने खोजेगी। आपसे बात या मिलने के लिए मौके तलाश करेगी। जिससे वो आपके पास आ सके। कई बार लड़कियां अपने दिल की बात कहकर नहीं बल्कि अपनी बॉडी लैंग्वेज से बता देती हैं। लड़किया चाहती है कि लड़का उनकी फीलिंग्स को समझ जाए। अगर आपके साथ भी कोई लड़की कुछ ऐसी एक्टिविटी करती है तो आप जरूर नोटिस करें, क्योंकि आप उसका क्रश हैं।

आप पर होता है पूरा फोकस
कई बार ऐसा होता है कि आप ग्रुप में बात कर रहे होते हैं या फिर कही फ्रेंड्स के साथ बाहर आउटिंग पर निकले हैं। अगर आप पर किसी का क्रश है तो उसका फोकस सिर्फ आप होंगे। वो सिर्फ आपकी बातों को सुनेगी, बाकी लोगों की बातें वो अनसुना कर देगी या ज्यादा महत्व नहीं देगी। उसकी पूरी अंटेशन आप पर होगा।
आपका एक्स्ट्रा ख्याल करेगी
अगर किसी लड़की का आप क्रश हैं तो आप इस बात को नोटिस करें कि वो आप की दूसरे से ज्यादा केयर करती है। जिसके पीछे उसके मन की फीलिंग्स जो आपके लिए है, दिखाने की कोशिश में रहती हैं। कोई लड़की आपको ज्यादा केयर या ज्यादा बात सुनें, पैम्पर करें, आपके खाने-पीने का खयाल करें तो आप समझ सकते हैं कि वो आप पर क्रश करती है।
आपसे बात करते वक्त शर्माना
ये अक्सर देखा जाता है कि आप उन्ही लोगों से शर्म करते हैं, जिनके लिए आपके दिल में कुछ अलग सी फीलिंग होती है। नॉर्मल शख्स किसी से बात करते वक्त शर्माएगा नहीं। अगर कोई लड़की आपसे बात करते वक्त ब्लश करें, या फिर अपने बालों की लटों को बार बार पीछे करें, आंखे नीचे करके बात करें तो आप समझ सकते हैं कि आप उसके क्रश हैं।



Click it and Unblock the Notifications