Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Relationship Tips: वो संकेत, जो बताते हैं कि आप ने शादी के लिए गलत शख्स को चुना है


Relationship Tips: आपकी इज्जत ना करने वाला
अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता है तो ये आपके रिलेशन के लिए खतरे की घंटी है। अगर वो शादी से पहले ही इज्जत नहीं करता तो इस बात की क्या गारंटी है कि वो शादी के बाद आपकी रिस्पेक्ट करेगा। आप उसके साामने कितनी भी अच्छा बन जाएं या काम कर लें, वो आपकी इज्जत नहीं करता है तो इस रिलेशन को आगे बढ़ाने का कोई फायदा नहीं हैं। अगर अभी से आपको सबसे सामने चिल्ला देता है। वो ये नहीं देखता है कि सामने कौन खड़ा या वो किस प्लेस पर है बस वो आप पर चीखने लग जाता है तो आप समझ जाएं कि आपके लिए यही बेहतर है कि इस रिश्ते से निकल जाएं। ऐसे इंसान कभी नहीं बदल सकते हैं, उनकी अगर आदत है चिल्लाना तो वो चिल्लाएंगें।

Relationship Tips: शक करने वाला
आपका पार्टनर आप पर शक करता है, आपका फोन और सोशल मीडिया पर आपकी जासूसी करता है। आपकी बातचीत को सुनता है तो आप समझ जाएं कि आपके पार्टनर को शक्की है, और जिसके अंदर एक बार शक पैदा हो जाता है, वो जल्दी खत्म नहीं होता है। ऐसा ही अगर आपकी शादी के बाद भी चलता रहा तो आपकी जिंदगी जहन्नुम बना देगा। इसलिए ऐसे पार्टनर से किनारा करना बेहतर है।

Relationship Tips: गुस्सा करने वाला
पार्टनर ने अगर आप पर बिना किसी वजह के गुस्सा करना शुरू कर दिया, या छोटी-छोटी बातों को लेकर वो आप पर गुस्सा दिखाता है। आप पर पाबंदी लगाता है तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यदि उसने आपको गली देना या आप पर उसने हाथ उठाना शुरू कर दिया है तो फिर आप को सहन ना करते हुए उसे छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वो ऐसा शादी के बाद नहीं करेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है आपके पास।

Relationship Tips: आपकी मर्जी के बिना फिजिकल होने के लिए फोर्स करना
पार्टनर आपके साथ फिजिकल होने के लिए जबरदस्ती करें, आपको फोर्स करे, आपकी जब मर्जी ना हो तब भी आपके साथ वो सेक्स करना चाहे तो आप इस बात का अंदाजा लगा लें कि वो सिर्फ आपके साथ फिजिकल होने के लिए आया है। उसने रिलेशनशिप भी सिर्फ सेक्स करने के लिए बनाई है। तो ऐसे पार्टनर से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। बाकी तो आप समझदार हैं कि बालिग हैं, अपनी लाइफ का फैसला आप खुल लें सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
