Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Friends Forever: वो पांच मुश्किल वक्त, जब आपको अपने दोस्त के साथ खड़े रहना चाहिए


Friends Forever: जब उसको सच्चे दिल से मोहब्बत हो गई हो
आपका दोस्त अपनी मोहब्बत के बारें में आपसे सीरियस होकर बातें शेयर करता है तो उस वक्त आपको भी थोड़ा गंभीर हो जाना चाहिए। लेकिन वहीं अगर आपने उसके प्यार का मजाक बनाना शुरू कर दिया तो वो सहन नहीं कर पाएगा, वो आपको कुछ भी उल्टा-सीधा बोल सकता है, क्योंकि वो अपने प्यार को लेकर बातें आप से शेयर कर रहा है और आप उसका मजाकर बनाकर हंस रहे हैं। आपको दिल चाहता है का वो सीन तो याद ही होगा ना जब अक्षय खन्ना ने आमिर खान को उसके प्यार का मजाक बनाने पर थप्पड़ मार दिया था, वैसा कुछ आप के साथ भी हो सकता है, इसलिए इस वक्त गंभीरता लाएं।

Friends Forever: जब दोस्त का दिल टूटा हो
जब आपके दोस्त का ब्रेकअप हो गया हो तब भी आपको गंभीर रहना चाहिए। क्योंकि उस वक्त वो अपने गम में बैठा हुआ है। नॉर्मली होता है कि दोस्त ब्रेकअप के बाद अपने दुखी दोस्त के साथ हल्का-फुल्का मजाक कर लेते हैं, लेकिन आप को इस बात का खयाल रखना चाहिए की आपका दोस्त अपने ब्रेकअप को लेकर काफी तकलीफ में है, उसका हौसला बढ़ाएं ना कि उसकी तकलीफ को बढ़ाए, आप उसे पॉजिटिव बातें करें, उसे समझाएं। लेकिन दोस्त को फालतू की सलाह भी मत देना शुरू कर दें। आपका दोस्त अपना दुखड़ा आपको बताएगा, इसलिए शांति से उसे सुनें।

Friends Forever: जब दोस्त खुद से हार चुका हो
हर किसी की लाइफ में एक ऐसा वक्त आता है कि उसे लगता है कि वो कुछ कर नहीं सकता। वो अपने आप से हार मानने लग जाता है। तो ऐसे वक्त में आपको अपने दोस्त का साथ देना चाहिए ना कि ये कहना चाहिए हां तुम तो बेकार हो, फालतू हो, हमें तो मालूम था तुमको कुछ नहीं आता। जब आपका अपनी जिंदगी से हार रहा हो तो तो आपको उसे वहां पर उसे डूबने से बचाना चाहिए ना कि उसे डूबने देना चाहिए। आप उसका इस वक्त बहुत साथ दे सकते हैं, उसे दोबारा पॉज़िटिविटी की तरफ ले जाएं।

Friends Forever: जब उसने कोई अहम निर्णय लिया हो
जब आपका दोस्त अपनी लाइफ का कोई बड़ा फैसला लेने जा रहा हो तो आपको उसका साथ देना चाहिए ना कि उसको ये बताना चाहिए की तुम गलत फैसला ले रहे हों। आपको उसका साथ देना चाहिए, उस पर भरोसा करते हुए कि वो गलत फैसला नहीं ले सकता है। अगर वो गलत फैसला कर भी रहा है तो आपकी जिम्मेदारी है कि उसे आप समझाएं, उसे सही बात बताएं। अगर आपका दोस्त अपनी लाइफ को लेकर सीरियस हो गया है तो उसका साथ आप ना छोड़े। उसके फैसले में शरीक रहें।



Click it and Unblock the Notifications
