Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Valentine's day: आसान नहीं सच्चे प्यार को पाना, इन इशारों से जानें वो आपसे करता है True Love
'आज के वक्त में सबकुछ मेटालिस्ट हो चुका है, इसमें प्यार भी शामिल है' आपने ये लाइन कई लोगों के मुंह से सुनी होगी, जिनको अब तक उनका सच्चा प्यार नहीं मिला। वो अपने प्यार की तलाश में रहते हैं, लेकिन कई बार धोखा खाने के बाद उनको बस यही लगता है कि प्यार भी मेटालिस्ट बन चुका है। लोगों की ऐसी सोच सिर्फ इसलिए भी बनी है क्योंकि आजकल युवा केवल अट्रैकशन को ही प्यार समझ बैठता है। फिर रिलेशनशिप में हुए किसी तरह की लड़ाई-झगड़े के बाद ब्रेकअप कर लेते हैं। आज के वक्त में लोगों के लिए प्यार सिर्फ एक खेल की तरह हो गया है। यंगस्टर्स इसे सिर्फ टाइमपास भी समझते हैं। उनकी नजर में सच्चा प्यार जैसे कुछ नहीं होता, और कुछ वक्त एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद रिश्ता आसानी से खत्म भी कर लेते हैं। लेकिन आज भी लोग सच्चा प्यार करते हैं और अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अपना प्यार पाने के लिए सालों इंतजार भी करते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि लोग इश्क और मोहब्बत को टाइम पास जैसे शब्दों में यूज करने लगे हैं। इसी वजह से आज के वक्त में सच्चा प्यार पाना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं अगर आपको सच्चा प्यार मिल भी जाए तो उसे आप पहचान नहीं पाते। कई बार ऐसा भी होता है कि सच्चा प्यार आपके सामने खड़ा हो और आपको नजर नहीं आ रहा हो। आप दूसरी ओर भाग रहे हों। ऐसे में हम आपकी परेशानी को कम कर रहे हैं और यहां पर कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिनको जानकर आप अपने सच्चे प्यार को पा सकते हैं-

Sign Of True Love: आपके लिए लॉयल हो
अगर सामने वाला आपके लिए लॉयल हो। आपको वो अच्छा दोस्त भी है, लेकिन आपके लिए उसकी फीलिंग अलग हो जो आप पहचान ना पा रहें हो। चाहे वो आपकी लड़की दोस्त हो या लड़का दोस्त। आप ये देखें कि वो आपकी इज्जत करता है। सिर्फ आपको देखता है, किसी दूसरे से दोस्ती नहीं, दूसरों की तरफ ना देखने वाला। आपके प्रति चिंता करता हो तो आप समझ लें वो आपका सच्चा प्यार है।

Sign Of True Love: आपका कभी नुकसान ना चाहे
सच्चा प्यार कभी आपका नुकसान नहीं चाहेगा। अगर आप कोई गलत काम कर रहे हों, जो उसे सही ना लगे, उस पर वो आपको समझाएगा ना कि आपका उस गलत काम में साथ देगा। क्योंकि वो चाहता है कि आप बुरी चीजों में ना फंसें।

Sign Of True Love: आपका उदास होना और रूठना उसे अच्छा ना लगे
अगर सामने वाले से आपकी किसी बात पर बहस हो, लेकिन वो आपसे लड़ाई खत्म करके आपको मनाने के लिए आपके पास आ जाता हो। या फिर आपका उदास होना और रूठ जाना उसे पसंद ना हो। तो ये संकेत है कि वो आपको चाहता है।

Sign Of True Love: हमेशा स्पेशल होने का अहसास दिलाए
अगर आपकी दोस्त या आपका दोस्त को आपके संबंधित हर चीज पसंद हो, आपके लिए वो कुछ ना कुछ स्पेशल प्लान करता हो। उसको हर वो दिन याद हो जब आप और वो साथ थे, दोनों ने कुछ स्पेशल किया था। साथ ही वो आपको हमेशा स्पेशल होने का अहसास दिलाता हो तो समझ जाएं कि आपको आपका सच्चा प्यार मिल गया है।



Click it and Unblock the Notifications
