Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Relationship Tips: अपनी फर्स्ट डेट पर जाना है तो प्लीज इन 5 जगहों को मत चुनें, ये रहे रीजन
जब आप किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं हो तो आपको कुछ चीजों का खास खयाल रखना होता है। जिससे की आपकी डेट खराब ना हो और साथ ही वो वक्त आपकी लाइफ का एक यादगर लम्हा बन जाए। जब आप किसी से पहली बार मिलने जा रहे होते हैं तो नर्वस भी होते हैं, साथ ही ये थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी होता है। ऑनलाइन किसी से बात करना या फोन पर बात करना एक अलग बात हो जाती है, लेकिन किसी के साथ सामने बैठकर मिलना ये काफी अलग होता है। कई बार आप इतने टेंस होते हैं कि आपको समझ में नहीं आता है कि आपको सामने वाले से बात क्या करनी है। अगर शुरूआत वो करती है तब भी आप हड़बड़ाते हुए जवाब देते हैं। इसमें सबसे अहम है कि आपने अपनी पहली मुलाकात के लिए जगह कौन सी सेलेक्ट की है। ये भी बहुत ज्यादा आपको अपनी डेट को इंप्रेस करने में फायदेमंद साबित होता है और कई बार नुकसानदायक भी। जिससे आपकी डेट नाराज होकर जा सकती है और कभी ना मिलने की बात भी बोल सकती है। इसलिए डेट पर जाने से पहले प्लेस का सेलेक्शन सही करें, जहां पर आप सुकून से उनके साथ वक्त बिता सकें। हम यहां पर उन प्लेसेस के बारें में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी फर्स्ट डेट पर जाने के लिए बिल्कुल भी सेलेक्ट ना करें, ये प्लेसेस आपकी डेट खराब कर सकते हैं-

इसमें आपकी डेट की पसंद भी मौजूद होनी चाहिए। क्यों कि वो ऐसा जगह को पसंद नहीं करेंगी जहां पर दो मिनट बैठकर चैन से बात ना कर सकें। इन प्लेसेस की वजह से आपका और आपकी डेट का मूड भी खराब हो सकता है, रोमांस पर पानी फिर सकता है।

First date worst Places: एक महंगा रेस्टोरेंट
जब आप किसी से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो इस बात का खास खयाल रखे कि महंगा रोस्टोरेंट ना हो। क्योंकि बिल आपको ही पे करना होगा। अगर आपकी डेट ने कुछ एक्सपेन्सिव ऑर्डर कर दिया तो आप मना भी नहीं कर पाएंगे और जेब भी ढीली हो जाएगी। वहीं इस बात का भी डर है कि आप दोनों के बीच आगे मिलने की कोई प्लानिंग ना हुई तो, सिर्फ नुकसान आपका ही होना है, इसलिए थोड़ी समझदारी दिखाते हुए नॉर्मल रेस्टोरेंट में ही जाएं या फिर किसी कॉफी शॉप पर जो ज्यादा एक्सपेंसिव ना हो।

First date worst Places: दोनों में से किसी का घर
आप को डेटिंग के लिए अपने या उसके घर पर जाना गुड च्वाइस नहीं है। अगर आप या वो, दोनों किसी एक के घर जाते हैं तो ये पहली बार में सही नहीं है। क्योंकि जब दो लोग पहली बार मिलते हैं तो उनको अकेले नहीं मिलना चाहिए। क्योंकि इससे कई तरह की परेशानियां क्रिएट हो सकती हैं। आप अपनी डेट को सही से नहीं जानते ना ही वो आपको ढ़ग से जानती है। अगर आपने आवेग में आकर कुछ ऐसा किया जो उनको पसंद नहीं तो इससे प्रॉबलम हो सकती है। अगर उनके साइड से कुछ अप्रोच मिलती है, फिजिकल होने तक की बात हो जाती है तो ये भी पहली बार मिलने में सही नहीं है। इसलिए पहली बार आप दोनों को किसी पब्लिक प्लेस पर ही मिलना चाहिए। जिससे किसी तरह की परेशानी ना हो।

First date worst Places: फिल्म थिएटर
फिल्म थिएटर में पहली डेट तो बिल्कुल नहीं। पहली बार किसी से मिलना वो भी फिल्म देखते हुए ये बिल्कुल भी अच्छा आइडिया नहीं है। इसमें आप दोनों ना ही सही तरह से बात कर पाएंगे और ना ही एक दूसरों को समझ सकते हैं। इसलिए फर्स्ट डेट पर मूवी देखनने जाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

First date worst Places: डिस्को और कॉन्सर्ट
डिस्को और कॉन्सर्ट में पहली डेट पर जाना अच्छा आइडिया नहीं हैं। हो सकता है कि आपको वहां जाना काफी पसंद हो लेकिन आप पहली डेट पर मत जाएं, इतने ज्यादा शोर में आप दोनों बात नहीं कर सकते ना ही एक दूसरें को जानने का मौका मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications











