Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: हर कपल के लिए 7 सबसे यादगार लम्हें जिसे वो पूरी जिंदगी याद रखते हैं

जब दो लोग एक रिलेशनशिप में होते हैं तो एक साथ अच्छा बुरा, लाइफ के अप्स एंड डाउन साथ मिलकर टैकल करते है। उनकी लाइफ में कुछ ऐसे मोमेंट्स भी होते हैं जो उनको लाइफ टाइम याद रहते हैं। ये खुशी के भी होते हैं और गम के भी होते हैं। जिनको टाइम बीतने के साथ-साथ वक्त-वक्त पर याद करके लाइफ पार्टनर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हैं। कुछ हंसी मजाक के पल होते हैं तो कुछ लाइफ को लेकर सीरियस पल, कुछ ऐसे मोमेंट्स भी होते हैं जहां दोनों के ले लिए आर-पार वाली कंडीशन हो जाती है, लेकिन पिक्चर खत्म नहीं होती है, आगे सब सही हो जाता है। तो चलिये जानते हैं कि वो 7 मोस्ट मेमोरेबल मोमेंट्स कौन-कौन से होते हैं जो हर कपल की यादों में बसा रहता है-

Relationship Tips: पहली बार दिल की बात कहना-
ये वो वक्त होता है जो हर कपल के लिए यादगार रहता है, उसके मरते दम तक उसकी यादों के साथ होता है। ये वो पल होता है जिसका उसे इंतजार होता है कि कब उसकी पार्टनर उसको ये तीन मैजिक वर्ड बोलेगा। और इन तीन जादुई शब्द के बोलने के बाद उनकी पूरी दुनिया ही बदल जाती है। ये मोमेंट हर कपल के लिए काफी ज्यादा खास होता है, जब कभी कपल यादों में होते हैं तो अपने इस पल को जरूर याद करते हैं, और खुश होते हैं।

Relationship Tips: एक साथ घर शिफ्ट करना-
जब कपल नया घर खरीदते है या नये घर में शिफ्ट होते हैं तो दोनों ही शिफ्टिंग के कामों में हाथ बंटाते हैं। इसमें भी कई तरह के अच्छे और प्यार वाली नोंक-झोंक होती है। एक कहता है कि बेडरूम में कलर ब्लू होगाा को दूसरा कहता है नहीं येलो, दोनों में से कोई एक सोफा की सेटिंग को लेकर नोंकझोंक करता है तो दूसरा पर्दों के डिजाइन को लेकर। ये भी लाइफ के यादगार पलों में से एक होते हैं, जिन्हें कपल याद रखते हैं।

Relationship Tips: जब शादी के लिए प्रपोज करते हैं-
शादी के लिए प्रपोज करना, हर कपल के लिए सबसे अहम लम्हों में से एक होता हैं, जहां से उनका रिश्ता आगे बढ़ता है। ये हर लड़की और लड़के लिए लाइफ का सबसे खूबसूरत पल होता है। जिसे लड़का और लड़की ताउम्र याद रखते हैं। कि उनके लाइफ पार्टनर ने कैसे औरक किस तरह से उनको प्रमोज किया था।

Relationship Tips: पहली बार एक दूसरे के पेरेंट्स से मिलना-
जब कपल रिलेशनशिप में होते हैं, और अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं तो उनके सामने सबसे बड़ा डर उनके पेरेंट्स होते हैं। वो रिश्ते के लिए मानेंगे या नहीं?, उनका रिएक्शन कैसा होगा, क्या वो आपकी मोहब्बत को एक्सेप्ट करेंगे या नहीं, ढेर सारे सवाल और डर उनके मन में होते हैं। लेकिन जब दोनों लोगों के पेरेंट्स शादी के मान जाने है तो वो पल उनकी लाइफ के सबसे अच्छे पलों में से एक होता है, जिसके दम पर वो अपनी आने वाली लाइफ में साथ रह सकते हैं एक लाइफ पार्टनर की तरह। इस पल को कपल कभी नहीं भूलते हैं।

Relationship Tips: जब पार्टनर प्रॉब्लम में हो
जब आपका किसी तरह की प्रॉब्लम या तकलीफ में हो और आपका पार्टनर आपका साथ दे, सपोर्ट करें। ये सपोर्ट मेंटली और फाइनेंशली दोनो तरीके का हो सकता है। अपने पार्टनर की मदद से आप उस वक्त से बाहर निकल पाते हैं, जिसमें आप प्रॉब्लम में थे। तो ये पल आप के लिए काफी खास हो जाता है। आप अपने पार्टनर को और ज्यादा सम्मान से देखने लग जाते हैं। ये मोमेंट काफी खास होता है।

Relationship Tips: पहला बेबी होना
ये वक्त हर मैरिड कपल के लिए दूसरी लाइफ की तरह होता है, जिसे वो मरते दम तक याद रखते हैं। प्रेगनेंसी से लेकर उसके पैदा होने तक का सफर हर कपल के लिए यादगार होता है, जो दोनों साथ मिलकर तय करते हैं, अपने बेबी के लिए नये-नये ख्वाब बुनते हैं, जो हर कपल के लिए एक नया एक्सपीरियंस होता है।



Click it and Unblock the Notifications
