Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Anti-Valentine's Week 2023: प्यार के बाद अब तकरार की बारी, इस साल मनाकर देखें एंटी-वैलेंटाइन वीक
यूं तो फरवरी के महीने में चारों ओर रूमानियत फैली दिखती है। इस महीने में एक सप्ताह तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है और फिर वैलेंटाइन डे के साथ अपने प्यार को अलग मकामतक पहुंचाया जाता है। प्यार करने वाले कपल्स के पूरे साल वैलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं।

मगर रुकिए! प्यार का ये सप्ताह सिर्फ वैलेंटाइन डे के साथ ही खत्म नहीं हो जाता है। इसके बाद आता है एंटी-वैलेंटाइन वीक। अगर पार्टनर के साथ थोड़ा मनमुटाव हो गया है या फिर किसी ने आपका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया है या फिर आपको प्यार में धोखा मिला है तो इस बार मनाएं एंटी-वैलेंटाइन वीक। जानते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक कब से शुरू होता है और इस पूरे हफ्ते में कौन कौन से खास दिन मनाएं जाते हैं।

एंटी-वैलेंटाइन वीक कैलेंडर
स्लैप डे: 15 फरवरी
किक डे: 16 फरवरी
परफ्यूम डे: 17 फरवरी
फ्लर्ट डे 18: फरवरी
कन्फेशन डे: 19 फरवरी
मिसिंग डे: 20 फरवरी
ब्रेकअप डे: 21 फरवरी

स्लैप डे:
वैलेंटाइन वीक मनाने के बाद युवाओं में एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाने का ट्रेंड चल निकला है। इसके पहले दिन मनाया जाता है स्लैप डे। यदि कपल एक दूसरे से खुश नहीं है या किसी बात को लेकर उनके मन में खलिश पैदा हो गयी है तो स्लैप डे के साथ वो अपना गुस्सा बाहर निकाल सकते हैं। वैसे इसमें ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सिर्फ एक प्रतीक के तौर पे दिन मनाया जाता है।

किक डे:
16 फरवरी को किक डे मनाने का दिन रखा गया है। इस दिन आपको अपने पार्टनर को किक नहीं मारनी है बल्कि उन वजह को अपनी लाइफ से किक मारकर बाहर निकालना है जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। अपनी जिंदगी से हर वो बुरी चीज को बाहर करने का फैसला ले लें जिससे आपकी परेशानी बढ़ रही हो।

परफ्यूम डे:
17 फरवरी को परफ्यूम डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जो कपल्स एक दूसरे से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं वो भेंट में सामने वाली की पसंद का परफ्यूम गिफ्ट करते हैं।

फ्लर्ट डे:
18 फरवरी की तारीख लोग फ्लर्ट डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन वो अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलते हैं और लाइफ में किसी नए शख्स को मौका देने के लिए खुद को तैयार करते हैं। इस दिन लोग फ्लर्ट करके किसी के साथ अपने नए रिश्ते की शुरुआत पर ध्यान देते हैं।

कन्फेशन डे:
एंटी-वैलेंटाइन वीक में पांचवां दिन यानी 19 फरवरी कन्फेशन डे के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन आपको अपनी गलतियों को स्वीकार करने का मौका देता है। इंसान अपने आप से झूठ नहीं बोल सकता है। वो कितना सही है और कितना गलत, ये खुद जानता है। इस दिन आपको अपने दिल में छिपी हर बात को बयां करनी चाहिए।

मिसिंग डे:
एंटी-वैलेंटाइन वीक का मतलब सिर्फ तकरार ही नहीं है। यदि आपका पार्टनर आपसे दूर है या वो आपसे नाराज है तो आप उन्हें एहसास कराएं कि आप उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। आप उन सुखद पलों की याद उन्हें भेज सकते हैं जो आप दोनों ने साथ में बिताएं हैं।

ब्रेकअप डे:
एंटी-वैलेंटाइन का आखिरी दिन ब्रेकअप डे के तौर पर मनाया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता है तो आप अपने पार्टनर से सहमति के साथ ब्रेकअप कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
