Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship tips: इंटीमेट होने से पहले खुद से और पार्टनर से पूछे ये जरूरी सवाल, नहीं तो पड़ेगा पछताना

आपने अक्सर हॉलीवुड मूवीज और ओटीटी पर इरोटिक सिरीज में देखा होगा कि दो लोग मिलते हैं और बस कुछ ही मिनटों में दोनों फिजिकल इंटिमेसी में आकर हॉटनेस की आग जला देते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता है, रियल लाइफ में इससे थोड़ा हटकर पार्टनर्स फिजिकल रिलेशनशिप में आते हैं। इंटिमेसी का मतलब सिर्फ सेक्स नहीं होता है बल्कि मेंटली और इमोशनली तरीके से भी दो लोग जुड़ते हैं। इंटिमेट होने से पहले लड़का या लड़की दोनों के मन में कुछ सवाल आते हैं, जिनके बारें में खुद से उन सभी सवालों के दवाब पूछने चाहिए। जब आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएं उसके बाद ही आप अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में आकर बेडरूम के तापमान को बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन कौन से सवाल हैं जिनके बारें में फिजिकल होने से अपने आप से पूछने चाहिए-

Relationship tips: खुद से पूछे ये सवाल-
जब आप किसी के साथ इंटिमेट होते हैं तो फिजिकल होने के साथ साथ आप उसके साथ इमोशनली भी जुड़ते हैं। लेकिन अगर आपके अंदर सामने वाले को लेकर कोई फीलिंग नहीं है तो आपको उसके साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से बचना चाहिए। जब आप सामने वाले को बिना बेहतर तरीके से जानें उसके साथ सेक्स करते हैं तो आपको बाद मे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Relationship tips: क्या सामने वाला मेरे लायक है ?
कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं पुरूषों के लुक्स पर मर मिटती हैं और आदमी महिला की खूबसूरती देखकर होश खो बैठता है। उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से पहले अपने आप से ये सवाल जरूर करें कि सामने वाला आपके लायक है या नहीं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है या आप किसी सीरियस रिलेशनशिप में हैं तो इस बारें में भी जरूर सोंचे कि आप उनको धोखा दे रहे हैं।

Relationship tips: फिजिकल इंटिमेसी में क्यों जा रहे हैं ?
आप खुद से इस बारें में सवाल करें कि क्या आप किसी के साथ फिजिकल इंटिमेसी में जाकर सही कर रहे हैं। क्या ये आपकी वैल्यूज के खिलाफ तो नहीं है? फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद आपका और आपके पार्टनर का फ्यूचर क्या होगा? रिलेशन सिर्फ फिजिकल रहेगा या फिर इमोशनली भी आप उससे जुड़ पाएंगे।

Relationship tips: पार्टनर से पूछे ये सवाल-
आप फिजिकल होने से पहले पार्टनर से भी कुछ सवाल पूछें। जैसे कि क्या वो सिंगल है ? क्या वो किसी दूसरे के साथ रिलेशनशिप में तो नहीं है ? आप उससे सवाल पूछ सकते हैं कि वो इस वक्त आपके साथ फिजिकल क्यों होना चाहता है।

Relationship tips: सवालों के जवाब पानें के बाद ही अगला कदम उठाएं
जब आपको इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएं तब आप अपने पार्टनर से सेक्स करने के लिए के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
Image courtesy-pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
