Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
पार्टनर को प्रपोज करने की है प्लानिंग, तो ना करें ये गलतियां
जब हम किसी से प्यार करते हैं तो मन में यही इच्छा होती है कि सामने वाला व्यक्ति भी हमारे दिल की बात को समझे और उसे एक्सेप्ट करे। लेकिन इसके लिए जरूरी होता है कि आप सबसे पहले उसे प्रपोज करें और अपने दिल की बात उसे बताएं। जब हम पार्टनर को प्रपोज करते हैं तो हम उसके मुंह से भी हां ही सुनना चाहते हैं। हालांकि, अपने प्यार को प्रपोज करते समय आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्रपोजल से जुड़ी कुछ ऐसी ही मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका प्रपोजल रिजेक्ट होने की संभावना बढ जाती है-

पब्लिक में ना करें प्रपोज
यह सुनने में काफी एक्साइटिंग लग सकता है। लेकिन वास्तव में यह एक बहुत बड़ी प्रपेाजल मिसटेक साबित हो सकती है। दरअसल, हर व्यक्ति का नेचर काफी अलग होता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर स्वभाव से थोड़ा शर्मीला हो और ऐसे में आपका पब्लिक में प्रपोज करना शायद उसे पसंद ना आए। इतना ही नहीं, वह आपको पसंद भी करता हो, लेकिन फिर भी इसके लिए हां ना कहे। इसलिए, अगर आप अपने पार्टनर को पब्लिक में प्रपोज करने से बचें। अगर आप ऐसा करना ही चाहते हैं तो पहले अपने पार्टनर के स्वभाव को जरूर जानें।

बेहद नार्मल तरीके से प्रपोज करना
हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका पार्टनर उसे एक अलग तरह से प्रपोज करे। जरूरी नहीं है कि आप अपने पार्टनर के लिए बहुत महंगी रिंग खरीदें। लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि आपका तरीका दूसरों से कुछ अलग हो और उसमें कहीं ना कहीं आपके पार्टनर की खुशी भी शामिल हो। अगर आप बेहद सिंपल तरीके से या बेहद ही कॉमन तरीके से अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं तो वह उसे रिजेक्ट कर दें।

बहुत लंबी-चौड़ी बातें ना करें
कुछ लोग जब अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं तो उस दौरान उनके सामने ऐसे पेश आते हैं, जैसे कि वह ही अपने पार्टनर को सबसे अधिक समझते हैं या उनके लिए सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति ऐसा ही सोचने लगता है। जबकि कभी-कभी आप बहुत अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी नहीं कर सकते हैं और फिर इससे रिलेशन में समस्या होती है। इतना ही नहीं, कभी-कभी आपकी लंबी-चौड़ी बातें सुनकर सामने वाला व्यक्ति आपको सीरियसली नहीं लेता है और आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देता है।

बहुत जल्दी प्रपोज करना
कई बार लोग किसी को देखते हैं और उन्हें वह तुंरत पसंद आ जाते हैं। ऐसे में लोग एकदम से अपने प्यार को प्रपोज कर देते हैं। यह आपकी एक बहुत बड़ी भूल साबित हो सकता है। जब तक आप किसी को अच्छी.तरह नहीं समझते हैं और आप दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता नहीं बनता है, तब तक आपको उसे प्रपोज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

बहुत लेट प्रपोज करना
जिस तरह अपने प्यार को बहुत जल्दी प्रपोज करके उसके खोने की संभावना बढ़ जाती है। ठीक उसी तरह, बहुत लेट प्रपोज करना भी आपकी एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। कई बार लोग यह सोचते रहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति पहल करे और इसलिए वे अपने दिल की बात पार्टनर से नहीं कहते हैं। इस स्थिति में सामने वाला व्यक्ति कभी-कभी किसी और को पसंद करने लगता है। ऐसे में फिर आपको बाद में पछतावा होता है।

अंगूठी को खाने या पीने में न छिपाएं
अक्सर हम लोग देखते हैं कि लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए किसी खाने या पीने में अंगूठी को छिपा देते हैं। हालांकि, ऐसा करना काफी रिस्की हो सकता है। सबसे पहले तो इसे अंगूठी के खोने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं, दूसरी ओर आपका पार्टनर गलती से इसे निगल सकता है और इससे कोई बहुत बड़ा हेल्थ रिस्क हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
