Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जीवनसाथी की तलाश में अंग्रेजी एक बड़ा रोड़ा, जानें और क्या कहती है स्टडी
कई लोग अंग्रेजी में कमजोर होते हैं और इस वजह से कई बार गलत अंग्रेजी बोल देते हैं। कुछ लोगों को अंग्रेजी के शब्द 'your’ और 'you’re’ या 'there’ और 'their’ में फर्क में पता नहीं होता है। एक स्टडी में पाया गया कि जीवनसाथी की तलाश में अंग्रेजी एक बड़ा रोड़ा है।

ऑनलाइन डेटिंग साइट हार्मनी के अनुसार ऑनलाइन डेटिंग में ग्रामर एक बहुत बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। स्टडी के अनुसार जो लोग अपनी ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल में अंग्रेजी भाषा में व्याकरण की गलतियां करते हैं उन्हें 14 फीसदी कम तवज्जो दी जाती है। इसमें सबसे ज्यादा विराम चिह्नों का दुरुपयोग और शब्दों का गलत उच्चारण किया गया था।

महिलाओं और पुरुषों में फर्क
महिलाओं को एकदम सही अंग्रेजी बोलने वाले पार्टनर ज्यादा पसंद होते हैं। स्टडी के अनुसार 88 फीसदी महिला प्रतिभागियों ने ये स्वीकार किया कि वो अपने लिए पार्टनर चुनते समय ग्रामर का भी ध्यान रखती हैं जबकि 75 फीसदी पुरुषों को ऐसा पसंद है।

ग्रामर की वजह से ब्रेकअप
आपको जानकर हैरानी होगी कि लगभग 23 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वो अपने पार्टनर की ग्रामर खराब होने पर उनसे ब्रेकअप करने का दम रखते हैं।

गलतियों पर होती है बहस
जी हां, ग्रामर को लेकर होने वाली गलतियों पर कपल्स के बीच झगड़ा भी होता है। इस स्टडी में हिस्सा लेने वाले लगभग 75 फीसदी लोगों ने ये बात मानी कि उनकी लड़ाई ग्रामर को लेकर भी होती है।

प्रभावित करने में ग्रामर है महत्वपूर्ण
ऑनलाइन स्पेलिंग एंड ग्रामर चेकिंग टूल ग्रामरली के सीईओ ब्रैड हूवर का कहना है कि आपकी अच्छी लेखन शैली दूसरों को प्रभावित करती है और इसका असर आपकी डेटिंग प्रोफाइल पर भी पड़ता है। इसके अलावा आप अंग्रेजी में वाक्य कैसे बनाते हैं, इस पर भी लोग ध्यान देते हैं।
अगर इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी अपनी ग्रामर को लेकर चिंता में आ गए हैं तो घबराएं नहीं। 45 साल से अधिक उम्र के लगभग 43 फीसदी लोगों को अपने पार्टनर की ग्रामर से कोई फर्क नहीं पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
